Fatty Liver की समस्या में कैसी हो आपकी डाइट? जानिए क्या खाएं-क्या नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 11:16 AM (IST)

दिल व किडनी की तरह लिवर भी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यह पाचन तंत्र से आने वाले खून को साफ व छानकर शरीर के बाकी हिस्सों में भेजता है। साथ ही यह संक्रमणों से लड़ने, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद करता है। मगर  गलत खानपान, शराब और धूम्रपान आदि का सेवन अधिक करने के चलते लिवर के आसपास फैट जमा होने लगती है। इसे परेशानी को फैटी लिवर कहते हैं। इसके कारण लिवर पर सूजन व दर्द की भी परेशानी होने लगती है। यह समस्या बढ़ जाने से लीवर सिरोसिस की बीमारी होने का खतरा रहता है। फैटी लिवर मुख्य रूप से अल्कोहल फैटी लीवर और गैर-अल्कोहल फैटी लिवर दो तरह का होता है। ऐसे में अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फैटी लिवर से बचने या इससे परेशान लोगों को खाने में किन चीजों का सेवन करना और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए...

फैटी लीवर में इन चीजों का सेवन करें...

 

ब्रोकली

ब्रोकली में विटामिन्स, मिनरल्स व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होेते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से फैटी लिवर की बीमारी होने का खतरा कई गुणा कम रहता है। इसके सलाद, सूप, सब्जी आदि के रूप में खाया जा सकता है। 

PunjabKesari

चाय व हर्बल-टी 

शोध के अनुसार, रोजाना 2-3 कप चाय, हर्बल या ग्रीन-टी पीना लीवर के लिए फायदेमंद होता है। इससे लिवर में हुए शराब व प्रोसेस्ड फूड्स के नुकसान से बचा जा सकता है। 

कॉफी

कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड, पॉलीफेनॉल, कैफीन, मेथिलक्सैन्थिन, कार्बोहाइड्रेट, नाइट्रोजन यौगिक, पोटैशियम व मैग्नीशियम आदि तत्व होते हैं। इसलिए कॉफी का सेवन करने से फैटी लिवर की परेशानी से बचा जा सकता है। साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलती है। 

दलिया

दलिया में फाइबर अधिक होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। रिसर्च के मुताबिक भी दलिया खाने से लिवर स्वस्थ रहने व इससे जुड़े रोगों के लगने का खतरा कम रहता है। ऐसे में फैटी लिवर से बचने व इससे परेशान लोगों को अपनी डाइट में दलिया जरूर शामिल करना चाहिए। 

PunjabKesari

फिश ऑयल

इसमें मौजूद एन-3 पॉलिअनसैच्युरेटेड फैटी एसिड फैटी लिवर की परेशानी को कम करने में मदद करता है। साथ ही फिश ऑयल में मौजूद साल्मन, ट्यूना और ट्राउट जैसी मछलियों में भी ओमेगा 3 फैटी ऐसिड होने से सूजन और जलन की समस्या से राहत मिलती है। 

फैटी लीवर में इन चीजों को खाने से बचें...

 

वाइट ब्रेड व राइस 

वैसे तो लोग वाइट ब्रेड, पास्ता व वाइट राइस को बड़े शौंक से खाना पसंद करते हैं। मगर ये सभी चीजें प्रोसेस्ड होने से इनका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इन चीजों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। साथ ही इसमें फाइबर कम मात्रा में होने से इसे पचाने में दिक्कतें आती है। 

जंक व ऑयली फूड

जंक व ऑयली फूड में अधिक मात्रा में वसा होती है। इसके सेलव से लीवर में सूजन की होने की शिकायत का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में इनका सेवन करने से बचना चाहिए। 

PunjabKesari

चीनी और इससे तैयार चीजें

ज्यादा मात्रा में चीनी व इससे तैयार चीजों का सेवन करना लीवर के लिए हानिकारक होता है। इसका सेवन करने से शरीर में चर्बी बढ़ती है। ऐसे में फैटी लीवर की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static