अकेले में दिल का दौरा पड़ जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताए जान बचाने वाले जरूरी कदम
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 12:58 PM (IST)
नारी डेस्क : दिल का दौरा (Heart Attack) एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जो कभी भी और किसी को भी आ सकती है। खासतौर पर दिल के मरीजों में इसका खतरा ज्यादा होता है। लेकिन हालात तब और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं, जब हार्ट अटैक अकेले में आए। ऐसे समय में घबराहट और गलत फैसले जानलेवा साबित हो सकते हैं। फिजीशियन डॉक्टरों के अनुसार, अगर व्यक्ति को पहले से यह पता हो कि हार्ट अटैक आने पर क्या करना चाहिए, तो अस्पताल पहुंचने तक कीमती समय बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर की बताई जरूरी सलाह।
हार्ट अटैक के सबसे आम लक्षण क्या होते हैं?
डॉक्टर बताते हैं कि हार्ट अटैक से पहले शरीर कई संकेत देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
बाएं हाथ में दर्द, अकड़न या भारीपन
सीने में दबाव, जकड़न या दर्द
बहुत ज्यादा पसीना आना
सांस लेने में तकलीफ
अचानक घबराहट या ठंड लगना
सीने में जलन या तेजाब जैसा महसूस होना (खासतौर पर रात के समय, अधेड़ उम्र में)
इन लक्षणों को गैस, थकान या एसिडिटी समझकर टालना खतरनाक हो सकता है।

अगर अकेले में हार्ट अटैक आने लगे तो तुरंत क्या करें?
तुरंत हर तरह की मूवमेंट बंद करें
अगर आपको लगे कि हार्ट अटैक आ रहा है, तो चलना-फिरना या भागना तुरंत बंद कर दें।
डॉक्टर के अनुसार, ज्यादा मूवमेंट से चक्कर आ सकता है और गिरने का खतरा रहता है।
सही पोजिशन में बैठ जाएं
किसी सुरक्षित जगह पर शांत होकर बैठें
कमर को थोड़ा आगे झुकाकर 45 डिग्री के एंगल पर बैठें
इस पोजिशन से दिल पर दबाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।
यें भी पढ़ें : घटेगा खराब Cholesterol कम होगा हार्ट अटैक का खतरा, सिर्फ 2 दिन खाएं ये एक ब्रेकफास्ट
डिस्प्रिन की गोली चबाएं (अगर मना न हो)
डॉक्टर बताते हैं कि अगर घर में डिस्प्रिन (Aspirin) मौजूद है, तो एक गोली चबा कर ली जा सकती है।
अगर डॉक्टर ने पहले इस दवा से मना किया हो, तो न लें
यह इलाज नहीं है, लेकिन एम्बुलेंस आने तक समय दिलाने में मदद करती है।

तुरंत मेडिकल मदद के लिए कॉल करें
एम्बुलेंस को तुरंत कॉल करें
परिवार के सदस्य, पड़ोसी या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को फोन या मैसेज करें
जितनी जल्दी मदद पहुंचेगी, उतना खतरा कम होगा।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
घर के दरवाजे और खिड़कियां खोल दें
अगर आप घर में अकेले हैं तो
मुख्य दरवाजा खोल दें
खिड़कियां खुली रखें
इससे मेडिकल टीम को अंदर आने में देरी नहीं होगी।
घबराएं नहीं, खुद को शांत रखें
डॉक्टर के अनुसार, इस स्थिति में पैनिक करना सबसे खतरनाक होता है।
धीमी और गहरी सांस लेने की कोशिश करें और खुद को शांत रखें।

डॉक्टर की अहम चेतावनी
डॉक्टर साफ तौर पर कहते हैं कि ये सभी उपाय इलाज नहीं हैं, बल्कि
अस्पताल पहुंचने तक स्थिति को संभालने के लिए इमरजेंसी स्टेप्स हैं।
हार्ट अटैक में हर मिनट कीमती होता है, इसलिए किसी भी तरह की देरी जान के लिए खतरा बन सकती है।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
अगर आप या आपके परिवार में कोई दिल का मरीज है, तो अकेले में हार्ट अटैक आने पर क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी बेहद जरूरी है।
सही समय पर सही कदम उठाकर जान बचाई जा सकती है।

