कब खोनी चाहिए Virginity? जानिए साइंटिफिक और कानूनी नजरिया
punjabkesari.in Thursday, Oct 23, 2025 - 06:46 PM (IST)
नारी डेस्क : हमारे समाज में वर्जिनिटी को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। यह एक संवेदनशील विषय है, लेकिन आधुनिक समय में युवाओं के बीच इस पर खुलकर चर्चा होती रही है। आइए जानते हैं कि वर्जिनिटी खोने की सही उम्र क्या है और इसके लिए कोई कानून या पैमाना है या नहीं।
क्या वर्जिनिटी खोने की कोई तय उम्र होती है?
सीधी बात यह है कि इसके लिए कोई तय उम्र नहीं है। अलग-अलग समाज और धर्म में इसको लेकर अलग नियम हैं। कुछ समाज में इसे शादी के बाद ही सही माना जाता है। आधुनिक समाज में युवाओं के बीच शादी से पहले सहमति से संबंध बनाना आम हो गया है। यह पूरी तरह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह शादी तक इंतजार करेगा या पहले रिलेशन बनाएगा।
कानूनी नियम क्या कहते हैं?
वर्जिनिटी खोने के मामले में कानूनी पैमाना ‘एज ऑफ कंसेंट’ होता है। अधिकांश देशों में लीगल एज ऑफ कंसेंट 18 साल तय है। इसका मतलब है कि 18 साल से पहले कोई भी यौन संबंध कानूनी तौर पर अपराध माना जाएगा। इसलिए कानून के हिसाब से कम से कम उम्र 18 साल है।
फिजिकली और मेंटली तैयार कब होते हैं?
विज्ञान और मानसिक तैयारी भी महत्वपूर्ण है। किशोरावस्था में शरीर के प्रजनन अंग विकसित होने लगते हैं। हालांकि, मानसिक और भावनात्मक तैयारी तब तक नहीं होती। बहुत कम उम्र में या बिना मानसिक तैयारी के संबंध बनाने से पछतावा और मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि यह फैसला समझदारी, सहमति और मानसिक तैयारी के साथ लिया जाए।
वर्जिनिटी खोने की सही उम्र कोई तय संख्या नहीं है, लेकिन कानून और मानसिक तैयारी को ध्यान में रखना जरूरी है। 18 साल से पहले यौन संबंध कानूनी तौर पर अपराध हैं और इसके लिए व्यक्ति को भावनात्मक और मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए।

