महिलाओं में बढ़ रही Period Underwear की डिमांड, क्‍या इससे होगी पैड की छुट्टी?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 11:31 AM (IST)

महिलाओं में इन दिनों पीरियड अंडरवियर (Period Underwear) की डिमांड खूब बढ़ रही है। हालांकि बहुत कम महिलाओं को इसके बारे में पूरी जानकारी है। यह एक ऐसी अंडरवियर है, जो पैड, टैम्‍पोन और मेंस्ट्रुअल कप की तरह काम करती है। इन्हें पहनकर महिलाएं पीरियड्स के दौरान पहनकर कम्फर्टेबल रह सकती हैं। अब महिलाओं के मन में सवाल यह है कि क्या इससे हर महीने पैड लगाने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं कि पीरियड्स अंडरवियर कैसे काम करती है और कितनी सेफ है।

क्या है दिनों पीरियड अंडरवियर?

. यह एक ऐसा अंडरवियर, जिन्हें खास पीरियड के दौरान यूज करने के लिए बनाया गया है। यह अंडरवियर लिक्विड पदार्थों को अवशोषित करता है, जो हैवी फ्लो वाली महिलाओं के लिए बिल्कुल बेस्ट है। महिलाएं इन्हें बिना पैड के भी यूज कर सकती हैं।

. वहीं, जिन महिलाओं को समस्या है कि व्हाइट डिस्चार्ज या यूरिन लीकेज की समस्या है वो भी इसे बेफ्रिक होकर यूज कर सकती हैं क्योंकि इससे गीलापन नहीं होता।

PunjabKesari

कैसे होता है इस्तेमाल?

इनमें एक बहुत ही मुलायम कपड़ा लगा होता है, जिससे रैशेज आदि की समस्या नहीं होती। वहीं, लिक्विड एब्‍जॉर्ब करने के लिए अंडरवियर में पहले से ही एक पैड लगा होता है, जो स्ट्रिप की मदद से टिका रहता है। जरूरत पड़ने पर आप पैड व अंडरवियर को अलग भी कर सकती हैं।

1. हल्का और सामान्य पीरियड्स होने पर इन्हें नॉर्मल अंडरवियर की तरह पहनें।
2. हैवी फ्लो वाली महिलाएं पीरियड अंडरवियर के साथ पैड भी लगा सकती हैं, जोकि इनके साथ ही दिए जाते हैं।
3. हल्की और सामान्य ब्लीडिंग होने पर इन्हें बिना पैड के पहना जा सकता हैं, जिससे बिल्‍कुल भी लीकेज नहीं होगी। साथ ही इनके इधर-ऊधर होने का खतरा भी नहीं रहता।

चलिए अब आपको बताते हैं पीरियड अंडरवियर के फायदे...

उन दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी कामकाजी और स्कूल व कॉलेज गोइंग गर्ल्स को होती है। ऐसे में आप इसके जरिए अपने उन दिनों को भी आसान और कम्फर्टेबल बना सकती हैं।

2. इससे पीरियड्स में आने वाली बदबू से बचा ज्यादा सकता है।
2. हैवी ब्लीडिंग महिलाएं भी इसे पहनकर बेफ्रिक घूम सकती हैं।
3. अगर ट्रेवलिंग पर जा रही हैं तो भी यह अंडरवियर बहुत कारगर है।

PunjabKesari

कैसे करें सफाई?

इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि अंडरवियर की सफाई के लिए आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। इसमें एक डिस्पोजेबल लगी होती है, जिन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। वहीं, एक बार इस्तेमाल अगर इसकी अच्छी तरह सफाई करती हैं तो उससे भी कोई दिक्कत नहीं।

क्या पीरियड अंडरवियर भी पहुंचाती है नुकसान?

एक्सपर्ट की मानें तो फिलहाल इसका कोई भी साइ-इफैक्ट नहीं देखा गया लेकिन इसकी सफाई अच्छी तरह करे। नहीं तो इससे इंफेक्शन हो सकती है। वहीं, पहली बार इसका इस्तेमाल करते समय थोड़ी असहजता हो सकती है लेकिन उससे घबराने की जरूरत नहीं। बता दें कि यह दूसरी अंडरवियर के मुकाबले थोड़ महंगी हो सकती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static