तस्वीरों में देखें, दुनिया के सबसे अजीब मर्द

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 06:22 PM (IST)

लाइफस्टाइलः दुनिया में कई एेसे अजीबो-गरीब इंसान हैं जिनको देखकर काफी हैरानी होती है। कुछ लोग इन इंसानों को मजाक भी उड़ाते हैं। अधिकतर एेसे लोग किसी न किसी बीमारी का शिकार होते हैं। आज हम आपको कुछ एेसे ही मर्दों के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में पहले कभी सुना नहीं होगा। 


1. टॉम स्टेनीफोर्ड
टॉम एक दुर्लब बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी से शिकार लोग कम ही देखने को मिलते हैं। इस बीमारी से लोगों के शरीर में बिल्कुल भी चर्बी नहीं होती। टॉम नैशनल लेवल पर विजेता भी रह चुके हैं। 

2. सुल्तान कोसेन 
सुल्तान धरती पर सबसे लंबे इंसान है। पेशे से यह एक किसान है। इनकी लंबाई आठ फीट तीन इंच है। 

3. यू जेनह्यूआन
इस व्यक्ति का आधा शरीर बालों से ढका हुआ है, जिसकी वजह से उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वह अपने बालों को साफ करवाने के लिए ट्रीटमेंट ले रहे हैं। 

4. चंद्र बहादुर दांगी
चंद्र की हाइट सिर्फ 54.6 सेंटीमीटर है। इनको सबसे छोटे कद के लिए इनाम भी मिल चुका है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static