अजीब सा दिखने वाला ये फल थायराइड को जड़ से कर सकता है खत्म, जरूर खाएं इसे

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 02:53 PM (IST)

नारी डेस्क:   यह कटहल का मज़ा लेने का मौसम है। आपको बाजारों में कटहल के ढेर देखने को मिल जाएंगे। ज़्यादातर लोग सबसे बड़े फल को खाना पसंद करते हैं, लेकिन शहरों में पले-बढ़े युवा इसे खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें इसका आकार और स्वाद अजीब लगता है। अगर कोई विज्ञान की पत्रिकाओं और अन्य स्रोतों को देखे, तो उसे पता चलेगा कि कटहल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे फलों का राजा भी कहा जाता है, इसमें विटामिन, खनिज, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, कार्बोहाइड्रेट, इलेक्ट्रोलाइट्स, फाइबर, वसा और प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है।


थायरॉयड का इलाज है कटहल 

 कटहल का सेवन थायरॉयड में भी फायदेमंद है। इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कटहल में पाया जाना वाला कॉपर यानी कि तांबा थायरॉयड को मेटाबॉलिज्म कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह हार्मोन बनाने और अवशोषित करने का काम भी करता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और सी भी होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। यह पाचन में सहायक है और पेट की समस्याओं को कम करता है। यदि आप पहले से ही थायराइड की दवा ले रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।


कटहल के बीज के भी हैं कई फायदे

कटहल के बीज भी हमें स्वस्थ रखने में उतने ही उपयोगी हैं। यह वास्तव में प्रोटीन से भरपूर और बहुत पौष्टिक होते हैं। कटहल और उसके बीज, दोनों ही हमें झुर्रियों से लड़ने, चमकदार रंगत पाने, बेदाग त्वचा पाने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और सबसे बढ़कर शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है, कोलन कैंसर से बचाता है, आंखों की रोशनी, त्वचा के स्वास्थ्य और बुढ़ापे की समस्याओं को ठीक करता है, अस्थमा, हड्डियों के स्वास्थ्य, एनीमिया, सर्दी और संक्रमण से बचाता है, हड्डियों के क्षरण को रोकता है, थायरॉइड को स्वस्थ रखता है, पेट की नियमितता में मदद करता है, रतौंधी से बचाने में सहायक हैं और दिल की बीमारियों तथा अल्सर के जोखिम को कम करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static