मानसून में भी तेजी से घटेगा वजन बस फॉलो करें ये बेहतरीन टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 12:22 PM (IST)

वजन कम करने के लिए गर्मियों का मौसम एकदम सही माना जाता है। असल में, इस दौरान शरीर से पसीना आने आते से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही गर्मियों में भूख भी कम लगती है। इससे भी वजन कंट्रोल रहता है। वहीं बात मानसून की करें तो इस दौरान उसम भरा मौसम होता है। इस समय शरीर में पानी की कमी होने के साथ कई बार वर्कआउट करना भी मुश्किल लगता है। ऐसे में आप अपनी डेली डाइट में कुछ बदलाव करके खुद को एकदम फिट एंड फाइन रख सकती है। चलिए जानते हैं मानसून में आसानी से वजन कम करने के लिए हैल्दी डाइट बताते हैं..

- तरल पदार्थ का करें अधिक सेवन

मानसून में नमी अधिक होने से पसीना आना व चिपचिपापन महसूस होता है। इसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए डेली डाइट में अधिक मात्रा में तरल पदार्थों को शामिल करें। इसके लिए आप नारियल पानी, ताजे फलों व सब्जियों का जूस, जलजीरा, नींबू पानी का सेवन करें। इससे शरीर दिनभर हाइड्रेटेड रहेगा। साथ ही कई बार प्यास लगने पर भी हम भूख समझ बैठते हैं। ऐसे में ओवर ईटिंग के कारण वजन बढ़ने की समस्या होती है। इससे बचने के लिए हर आधे या एक मिनट के बाद 1 गिलास पानी पीएं।

PunjabKesari

- मौसमी फल और सब्जियों का करें सेवन

मानसून दौरान मौसमी फल व सब्जियों का सेवन करें। ये पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुणों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में शरीर का बेहतर विकास होता है।

- ऑयली फूड खान से बचें

ऑयली फूड खाने से वजन बढ़ने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। असल में, अधिक तेल से तैयार भोजन पचाने में मुश्किल होता है और इससे कैलोरी बढ़ने लगती है। ऐसे में इससे बचने के लिए खासतौर पर मानसून में ऑयली फूड खाने से परहेज रखें। इसकी जगह पर आप स्टीम्ड, ग्रिल्ड या रोस्टेड खाना खा सकती है।

PunjabKesari

- दही रहेगा फायदेमंद

इस दौरान पाचन संबंधी समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप दही, छाछ, लस्सी, स्मूदी का सेवन कर सकती है। इसमें मौजूद गुड़ बैक्टीरिया पाचन दुरुस्त करने में मदद करते हैं। इससे खाना सही व जल्दी पचाने में मदद मिलती है। शरीर में ठंडक का अहसास होने के साथ प्रोटीन, कैल्शियम व विटामिन डी की कमी पूरी होती है। साथ ही वजन बढ़ने की परेशानी से बचाव रहता है।

- रात का खाना हो हल्का

मौसम भले कोई भी डिनर हमेशा हल्का करना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, दिन ढलने पर हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है। ऐसे में शरीर को अधिक व भारी खाना पचाने में मुश्किल होने लगती है। इसके कारण वजन बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए फिट एंड फाइन रहने के लिए हमेशा रात का खाना हल्का करें।

- सोने से पहले करें सैर

खाने के तुरंत बाद सीधे सोने की जगह पर 20-30 मिनट तक टहलें। इससे खाना पचाने में आसानी होगी और हैल्दी रहने में मदद मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static