ये कैसी रस्में....शादी में इसके चलते फूलते हैं कई मुंह, हो जाते हैं झगड़े!
punjabkesari.in Saturday, May 27, 2023 - 02:22 PM (IST)

यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि भारत में होने वाली शादियां बहुत ही पवित्र होती है। यह एक ऐसा बंधन है, जिसमें लड़का- लड़की ही नहीं बंधते ब्लकि दो परिवार भी इस रिश्ते को चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।शादी का बंधन जितना प्यारा होता है, उससे भी ज्यादा उसे खूबसूरत बनाती हैं इस दौरान होने वाली रस्में-रिवाज और खास एलिमेंट्स। यह रस्में दो परिवार का रिश्ता मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें करीब भी लाती है।
कभी-कभी हो जाती है लड़ाई
शादी में सिंदूर और सात फेरों की रस्म की बहुत ज्यादा मान्यता है। हालांकि इन दो रस्मों के बीच भी बहुत सी रस्म होती हैं। हां, वो बात अलग है कि कभी-कभार इन रस्मों के चलते दो परिवारों के बीच मनमुटाव आ जाता है।
जूते चुराई
चाहे आप अरेंज मैरिज कर रहे हों या फिर लव-मैरिज भारतीय शादी में जूते- चुराई की रस्म निभाई ही जाती है। यह एक ऐसी विशेष रस्म है, जहां पर पैसे कम मिलने पर जीजा-साली के बीच थोड़ी सी कलेश हो ही जाती है।
पसंद के कपड़े न मिलने पर
शादी के दौरान लड़की को शगुन दिया जाता है जिसमें ससुराल वाले उसे बहुत सारे गिफ्ट्स- जूलरी और कपड़े देते हैं। इस दौरान अगर लड़की की पसंद का सामान नहीं मिलता तो उसका सारा मूड खराब हो जाता है।
दरवाजा रोकना
फेरे लेने के बाद जब लड़का- लड़की मंडप से कमरे की तरफ आते हैं तो इस दौरान दरवाजा रोकने की रस्म की जाती है, जहां दुल्हन की बहन को पैसे देने होते हैं। इस दौरान भी साहलियां कम पैसे मिलने पर बुरा मान जाती हैं।
रिबन कटिंग
जब दूल्हा मडंप में एंट्री करता है, तो इस दौरान रिबन कटिंग की रस्म होती है और लड़की वाले पैसे मांगते हैं, जहां जेब खाली करने पर लड़के का मुंह बन जाता है।
खिचड़ी खवाई रस्म
खिचड़ी खवाई की रस्म भारत के कुछ हिस्सों में ही होती है। इस रस्म में दूल्हे के आगे नाश्ते के तमाम तरह के आइटम परोसे जाते हैं। हालांकि ये चीजें दूल्हा तब तक नहीं खाता, जब तक वह अपनी पसंद का तोहफा न ले ले।
नाक खींचना
इस अनोखी रस्म में दुल्हन की मां दूल्हे की आरती कर उसका तिलक करके स्वागत करती है। इस दौरान वो मजाकिया अंदाज में नाक भी खींचती है। हालांकि ये रस्म बहुत प्यारी और मजाकिया है, लेकिन कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आती।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

इस दिन शुरु हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, 16 दिन तक भक्तों पर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

Radha Ashtami पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, नौकरी के साथ प्रेम संबंध में भी मिलेगी सफलता

Lalita Saptami: कल करें ललिता देवी का पूजन, मिलेगा श्री राधा कृष्ण का आशीर्वाद

Mahalaxmi Vrat: जानें, कब से शुरू होंगे दुख और दरिद्रता का नाश करने वाले महालक्ष्मी व्रत