तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेग तापमान.... अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 02:31 PM (IST)

नारी डेस्क: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई और घाटी में बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग रिसॉर्ट में तड़के बर्फबारी देखकर सैकड़ों पर्यटक खुश हो गए।  मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मैदानी इलाकों में कोहरे व तेज हवाओं का असर जारी रह सकता है।  

PunjabKesari
 मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, आसमान के बादलों से घिरे होने के कारण रात का तापमान बढ़ गया, जिसके कारण श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सिय अधिक है। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

PunjabKesari
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के एक पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अन्य स्थानों में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, कोकरनाग में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में अलग-अलग तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static