टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर के आलीशान घर में घुसा पानी, लाखों का सामान हुआ खराब !

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 06:26 PM (IST)

नारी डेेस्क: हाल ही में 'बिग बॉस 19' में नज़र आईं एक्ट्रेस अशनूर कौर अपने मुंबई वाले घर में पानी भरा देखकर हैरान रह गईं, जिससे घर का कई फर्नीचर भी खराब हो गया। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और फैंस को लगा कि बारिश के पानी की वजह से ही उनके घर में पानी भरा है। लेकिन बाद में अशनूर ने साफ किया कि ऐसा नहीं था, बल्कि एक पाइप फटने की वजह से घर में पानी भर गया था।
PunjabKesari

अशनूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि उनके घर में पानी भर गया है। फर्श पर हर तरफ पानी ही पानी था और कई लोग फ़र्श की सफ़ाई और पोंछा लगाते हुए दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "एक इवेंट के लिए निकलना है और घर में यह सब हो गया है। मुझ पर लगी सारी 'नजर' खुशी, सफलता और तरक्की में बदल जाए।" कुछ घंटों बाद, उन्होंने साफ़ किया- "सबसे पहले, उन सभी का शुक्रिया जो बाढ़ वाली घटना के बाद मेरा हाल-चाल पूछ रहे थे (हंसने वाला इमोजी)। मेरे DM प्यार और चिंता भरे मैसेज से भरे हुए हैं।"
PunjabKesari

अशनूर ने आगे कहा, "यह पाइप फटने की वजह से हुआ था (बारिश के पानी की वजह से नहीं, हाहा)। हालांकि, हमारी सोसाइटी की तेज़ और प्रोफेशनल हाउसकीपिंग टीम की वजह से कुछ ही मिनटों में स्थिति को काबू में कर लिया गया और कोई नुकसान नहीं हुआ।" उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ की वजह से मची अफरातफरी का उनके पालतू कुत्ते ने खूब मज़ा लिया और वह इस हंगामे के बीच एक कोने में बैठा रहा। इस साल जनवरी में, जब फराह खान अपने व्लॉग के लिए अशनूर के घर गईं, तो अशनूर ने उन्हें अपना घर दिखाया था। उनके स्टाइलिश 3.5 BHK घर में स्मार्ट लाइटिंग, मॉड्यूलर किचन और एक वॉक-इन वैनिटी है, जिसमें उनका डिज़ाइनर कलेक्शन रखा है। अशनूर के घर की एक खास बात उनकी लंबी बालकनी है। खुली-हवादार और बड़ी इस बालकनी से शानदार नज़ारा दिखता है और यह जगह उनके दिल के बहुत करीब है। 

PunjabKesari
अशनूर ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लिया था, लेकिन एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल को लकड़ी के तख्ते से मारने के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। अशनूर ने 2009 में 'झांसी की रानी' शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 'साथ निभाना साथिया', 'शोभा सोमनाथ की', 'महाभारत' (छोटी दुशाला के रोल में) और 'देवों के देव...महादेव' जैसे शो में काम करके टेलीविज़न इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट बन गईं। उन्हें टेलीविज़न पर सबसे ज़्यादा पहचान सोनी टीवी के शो 'पटियाला बेब्स' (2018–2020) में मिनी खुराना के रोल से मिली, जिससे वह एक लीड एक्टर के तौर पर घर-घर में जानी जाने लगीं। उन्होंने 'संजू' और 'मनमर्ज़ियां' जैसी बॉलीवुड फ़िल्मों में भी छोटे रोल किए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static