Vivian desna: कई सालों से पर्दे से ब्रेक, Bigg boss 18 से वापसी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 06:18 PM (IST)

नारी डेस्क: बिग बॉस 18' का ग्रैंड प्रीमियर हो गया है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस प्रसिद्ध रियलिटी शो के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्ससिटड हैं। हर साल की तरह इस साल भी एंटरटेनमेंट दुनिया के कई फेंमस चेहरे इस शो का हिस्सा बने हैं। इन्हीं में एक नाम टेलीविजन के जाने-माने एक्टर विवियन डीसेना का भी है।विवियन डीसेना ने करियर की शुरुआत 2008 में 'कसम से' सीरियल से की. लेकिन फेमस हुए 'प्यार की एक कहानी' से. इसके बाद उनका शो 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' तो इतना हिट हुआ कि वह छा गए। इसके बाद कई शो मे काम करके विवियन ने फैंस के दिलो मे अपनी एक अलग जगह बनाई। विवियन की प्रोफ़ेशनल लाइफ जितनी अच्छी रही वही उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है और इसलिए वह काफी सुर्खियों में भी रहे हैं।आइए विवियन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं

2008 मे हुई करियर की शुरुआत  

विवियन डीसेना ने करियर की शुरुआत 2008 में 'कसम से' सीरियल से की लेकिन फेमस हुए 'प्यार की एक कहानी' से। इसके बाद उनका शो 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' तो इतना हिट हुआ कि वह छा गए। फिर उन्होने शक्तिी- अस्तित्व के एहसास शो मे भी काम किया। हालांकि, कई सालों से विवियन ने पर्दे से दूरी बनाई हुई थी, लेकिन अब वह 'बिग बॉस 18' के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

PunjabKesari   

8 साल मे टूटी पहली शादी

करियर के साथ-साथ विवियन डीसेना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा चर्चा में रहे हैं। एक्टर ने साल 2013 में पहली शादी एक्ट्रेस और मॉडल वाहबिज दोराबजी से की। वह विवियन डीसेना के साथ प्यार की एक कहानी में काम कर चुकी हैं। पारसी फैमिली से आने वाली विवियन डीसेना की पहली पत्नी और उनका रिश्ता ज्यादा न टिक सका। दोनों ने 8 साल बाद तलाक ले लिया।

PunjabKesari

दूसरी शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया

वाहबिज दोराबजी से तलाक के बाद विवियन को दोबारा प्यार हुआ और उन्होंने साल 2022 में इजिप्ट की एक जॉर्नलिस्ट नौरान अली से शादी कर ली। हालांकि, ऐसा करने के लिए उन्हें अपना धर्म बदलना पड़ा। क्रिश्चियन होने के बावाजूद विवियन ने नौरान से शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया। इस शादी से विवियन की एक बेटी भी है।अब विवियन डीसेना इस्लाम को फॉलो करते हैं। इस बारे मे वह खुद कई बार बात कर चुके है।

PunjabKesari

कई सालो बाद, बिग बाॅस से TV पर वापसी

विवियन डीसेना को टेलीविजन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा माना जाता है, खासकर कलर्स टीवी पर।अब बिग बॉस 18 में उनकी एंट्री ने फैंस को  और भी उत्साहित कर दिया है। विवियन की एंट्री पर दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। विवियन ने बिग बॉस के स्टेज पर बताया कि उन्हें पिछले आठ सालों से बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा था, लेकिन व्यस्त शेड्यूल और व्यक्तिगत कारणों के चलते वह इस शो को हर साल मना करते आ रहे थे। इस साल उन्होंने शो का हिस्सा बनने का फैसला किया।

कई सालों से विवियन ने पर्दे से दूरी बनाई हुई थी, लेकिन अब वह 'बिग बॉस 18' के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं। फैंस काफी ज्यादा एक्ससिटड हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static