झड़ते और रूखे बालों का रामबाण इलाज है इस Vitamin का Capsule, जानें लगाने का सही तरीका
punjabkesari.in Sunday, Dec 21, 2025 - 04:54 PM (IST)
नारी डेस्क : मौसम बदलते ही बालों का झड़ना, रूसी और रूखापन आम समस्या बन जाता है। कमजोर बालों को मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ बनाए रखने के लिए नैचुरल चीजों का इस्तेमाल सबसे बेहतर माना जाता है। इन्हीं में से एक है विटामिन E कैप्सूल, जो बालों और स्कैल्प दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि कई लोग विटामिन E का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन सही तरीका न जानने की वजह से उन्हें इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता। अगर आप भी बालों की समस्याओं से परेशान हैं, तो यहां जानिए Vitamin E capsule बालों में लगाने का सही तरीका और इसके फायदे। जानें विटामिन E कैप्सूल बालों में कैसे लगाएं।
हेयर मास्क बनाकर लगाएं
1–2 Vitamin E कैप्सूल
2 चम्मच नारियल तेल
2 चम्मच दही
1 चम्मच एलोवेरा जेल
इन सभी चीजों को एक कटोरी में अच्छे से मिलाएं और स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं।
लगभग 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें।
यह मास्क हफ्ते में 1–2 बार लगाया जा सकता है।

सीधे कैप्सूल लगाएं (Overnight Treatment)
Vitamin E कैप्सूल को काटकर तेल निकाल लें
ब्रश या उंगलियों की मदद से स्कैल्प और खासकर दो मुंह बालों पर लगाएं
10–15 मिनट तक हल्की मालिश करें
रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें
इससे बालों को गहराई से पोषण मिलता है।
यें भी पढ़ें : 13 साल की उम्र में शुरू किया करियर, जानें कौन है जिसने ‘मिर्जापुर’ में ‘भाभी’ बनकर जीता दिल...
तेल में मिलाकर लगाएं
अपने रोज़ाना इस्तेमाल वाले तेल (नारियल/बादाम/कैस्टर ऑयल) में
1–2 Vitamin E कैप्सूल मिला लें
इसे रात में बालों में लगाकर सो जाएं
नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत और घने बनते हैं।

विटामिन E कैप्सूल बालों में लगाने के फायदे
बालों का झड़ना कम करता है।
बालों में नैचुरल चमक बनाए रखता है।
हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है।
स्कैल्प को हेल्दी रखता है।
दो मुंह बालों की समस्या कम करता है।
बालों का रूखापन दूर करता है।
रूसी और ड्राई स्कैल्प में राहत देता है।
यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुा चौंकाने वाला खुलासा, पुरुषों और महिलाओं में तेजी से बढ़ इस बीमारी का खतरा
बाल किसकी कमी से टूटते हैं?
बालों का ज्यादा टूटना अक्सर शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत होता है। जब शरीर को बायोटिन, विटामिन D, विटामिन C, विटामिन E, जिंक, आयरन और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते, तो बाल कमजोर होने लगते हैं। ऐसी कमी के कारण बाल पतले, रूखे और बेजान हो जाते हैं, उनकी जड़ें कमजोर पड़ती हैं और बाल जल्दी टूटने लगते हैं। इसलिए मजबूत और स्वस्थ बालों के लिए संतुलित आहार लेना और इन पोषक तत्वों की कमी को समय रहते पूरा करना बेहद जरूरी होता है।

Vitamin E कैप्सूल का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार ही करें। ज्यादा इस्तेमाल करने से स्कैल्प ऑयली हो सकती है। अगर बालों की समस्या ज्यादा गंभीर है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

