इस विटामिन की कमी से स्किन और दिमाग पर पड़ेगा बुरा असर, ना करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 01:36 PM (IST)

विटामिन बी12 की कमी : स्वस्थ रहने के लिए मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन और फाइबर की तरह विटामिन्स भी बहुत जरूरी होते हैं। वैसे तो सभी विटामिन्स हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं लेकिन अगर विटामिन बी-12 की शरीर में कमी हो जाए तो स्मरण शक्ति कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही इंसान पागलपन का शिकर हो जाता है। इनके अलावा भी इस विटामिन की कमी होने पर कुछ संकेत दिखाई देते हैं। आइए जानिए विटामिन बी-12 के साइड इफेक्ट। 

 

 

क्यों जरूरी है विटामिन बी-12?

विटामिन बी-12 में कोबाल्ट नाम का धातु पाया जाता है। ये शरीर के संतुलित कार्य प्रणाली के लिए बेहद आवश्यक है। यह विटामिन शरीर में खून की कमी नहीं होते देता है। इसके साथ ही यह लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही तनाव कम करता है। इसी वजह से इसको एंटी स्ट्रेस विटामिन भी कहते हैं। 

 

 

विटामिन बी12 की कमी के संकेत


1. त्वचा का पीला पड़ना
विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर में मजबूत सेल्स नहीं बन पाते। इससे स्किन पीली पड़नी शुरू हो जाती है। अगर आपके शरीर का रंग भी एक दम से पीला पड़ रहा तो ये विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है। 

 

2. पागलपन का शिकार होना
इस विटामिन की कमी से याद्दाशत कम होने लगती है। इतना ही नहीं अगर युवा अवस्था में इसकी कमी हो जाए तो इंसान पागलपन का शिकार तक हो सकता है। 

 

3. आंखों में थकान होना

PunjabKesari
शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए तो खून में ऑक्सीजन ठीक ढंग से नहीं पहुंच पाती। ऑक्सीजन ना पहुंचने के कारण आंखों में थकान होने लगती है। 

 

4. हाथ-पैर सुन्न होना
विटामिन बी 12 की कमी से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है। इससे चक्कर आने और हाथों-पैरों का सुन्न हो जैसी समस्याएं होने लगती है। 

 

5. ब्लैडर और पेट को नुकसान
विटामिन बी12 की कमी होने पर पेट और ब्लैडर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।


 
विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने वाले पदार्थ

PunjabKesari
 डेरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करें।

 मीट, टर्की, चिकन, मछली खाएं।

 दलिया, खमीर, नारियल का दूध अपनी डाइट में शामिल करें।

 खानपान में बदलाव करने के साथ ही शराब और धूम्रपान करने से बचें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static