इस लाइलाज बीमारी ने अनुराग कश्यप के दामाद का किया बुरा हाल, दुश्मन के साथ भी ना हो ऐसा

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 10:59 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप के परिवार से बड़ी खबर सामने आई है।  उनकी बेटी आलिया कश्यप के पति शेन ग्रेगोइर बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें एक लाइलाज बीमारी हो गई है, जिसका कोई ईलाज ही नहीं है।  उनकी हालत इतनी खराब हो गई है कि उन्हें बार- बार अस्पताल भर्ती होना पड़ रहा है और वजन भी 8 किलो कम हो गया है। शेन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया। 

PunjabKesari
फूड पॉइजनिंग से हुई बीमारी की शुरुआत

शेन ने बताया कि इस बीमारी की शुरुआत फूड पॉइजनिंग से हुई और फिर उनकी सेहत बिगड़ती चली गई। डॉक्टरो ने बताया कि उन्हें अल्सरेटिव कोलाइटिस (Ulcerative Colitis) है जिसका कोई इलाज भी नहीं है। हालांकि अच्छी बात यह है कि शेन ने खुद ही मोर्चा संभालते हुए अपनी सेहत खासतौर पर पेट पर खास फोकस किया। साल भर की कठिन मेहनत के बाद  उनकी जिंदगी वापस पटरी पर आ गई, अब वह खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 

PunjabKesari
क्या है  अल्सरेटिव कोलाइटिस 

शेन ने अपने पोस्ट  में लिखा- 'रोशनी की तलाश जारी रखें ध्यान दें, हालांकि यह UC (Ulcerative Colitis) के साथ मेरी अपनी पर्सनल यात्रा है... लेकिन हर किसी का एक्सपीरियंस अलग होता है. हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह से ही काम करें। अल्सरेटिव कोलाइटिस एक क्रॉनिक (लंबे समय तक रहने वाली) बीमारी है, जिसमें बड़ी आंत (कोलन) और रेक्टम में सूजन और घाव (ulcers) बन जाते हैं। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है और समय पर ध्यान न देने पर गंभीर हो सकती है।


इस बीमारी का कारण

अल्सरेटिव कोलाइटिस का सटीक कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ मुख्य वजहें मानी जाती हैं इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी (शरीर खुद अपनी आंतों पर हमला करता है), जेनेटिक कारण (परिवार में इतिहास होना), लाइफस्टाइल और खानपान, ज्यादा तनाव (Stress)। अगर इलाज न किया जाए, तो यह बीमारी आंतों में गंभीर सूजन पैदा कर सकती है, खून की कमी (एनीमिया) हो सकती है। लंबे समय में कोलन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है

PunjabKesari
इस बीमारी का इलाज 

यह बीमारी पूरी तरह खत्म नहीं होती, लेकिन कंट्रोल की जा सकती है डॉक्टर की दी हुई दवाइयाें (Anti-inflammatory, Immunosuppressants) से, गंभीर मामलों में सर्जरी और नियमित चेकअप से। इससे बचने के लिए  हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, मसालेदार और जंक फूड से बचें, दूध से परेशानी हो तो सीमित करें, पानी ज्यादा पिएं, योग और मेडिटेशन से तनाव कम करें। ध्यान रखें अल्सरेटिव कोलाइटिस एक गंभीर लेकिन कंट्रोल होने वाली बीमारी है समय पर पहचान ही सबसे बड़ा बचाव है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static