सई को छोड़ विराट अब पाखी को बनाएंगे अपनी दुल्हनिया, शादी की तैयारियां हुई शुरु

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 12:08 PM (IST)

'गुम है किसी के प्यार में' सई, पाखी और विराट का लव ट्राएंगल तो चर्चा में चल ही रहा है, लेकिन अब विराट पाखी से शादी रचाने जा रहे हैं। जी हां आपने सही सुना असल में विराट का दिल सिर्फ और सिर्फ पाखी के लिए धड़कता है और वह जल्द ही उसके साथ सात फेरे लेने जा रहं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

इससे पहले आप कुछ और सोंचें तो बता दें कि सभी के चहेते विराट यानी कि नील भट्ट रियल लाइफ में पाखी यानी कि ऐश्वर्या शर्मा को डेट कर रहे हैं। वह दोनों इसी महीने की 30 तारीख को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। ऐश्वर्या ने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर शादी का ऐलान किया है। 

PunjabKesari

इन तस्वीरों में नील और ऐश्वर्या बैचलर पार्टी इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने पोस्ट के साथ लिखा- यह अप्रत्याशित था और इस अद्भुत सरप्राइज के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दोस्तों, मुझे बहुत मज़ा आया और आप मेरा खुश चेहरा देख सकते हैं।'

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि ये दोनों  30 नवंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में सात फेरे लेंगे। यह दोनों  2 दिसंबर को मुंबई में अपने टीवी जगत के दोस्‍तों और जानने वालों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी भी रख सकते हैं। 

PunjabKesari

याद हो कि इन दोनों ने 27 जनवरी 2021 को गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसके बाद इन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। सीरियल में नील का IPS ऑफिसर विराट चौहान का किरदार लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static