वाह क्या प्यार है.... इंसान के साथ शेर का ऐसा लगाव देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 11:18 AM (IST)

रिश्ता कोई भी हो जब दिल से निभाया जाए तो कितनी भी दूरियां आ जाएं यह टूट नहीं सकता। कुछ ऐसा ही इस वीडियो को देख प्रतीत होता है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप समझ सकते हैं कि इंसानों और शेरों का भी काफी गहरा प्यार हो सकता है। इस वीडियो में जिस महिला से यह दोनों शेर मिलते हैं उसने इन दोनों को पालने में मदद की थी। एक नामी वेबसाइट की मानें तो मलकिया और एडेल नाम के दो शेरों को इस महिला ने पाला था। परंतु बाद में दोनों को स्लोवाकिया के बिग कैट रेस्क्यू सेंटर को सौंप दिया था। ऐसे में जब यह अपनी मां को मिले तो दोनों का प्यार देख हर किसी की आंखों में आंसू आ जाएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Motivation | Business | Wealth (@motivationvictory)

मां की तरह पाले दोनों शेर 

मल्किया और एडेल नाम के यह दोनों शेरों को इस महिला ने अपने बच्चों की तरह पाला है। ऐसे में जब यह दोनों सात साल के बाद इससे मिले तो इनका प्यार देख हर कोई भावुक हो जाएगा। एक बार यह वीडियो दोबारा से सोशल मीडिया पर वायरल शुरु हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों कैसे इस औरत के गले लगे हुए हैं। 

PunjabKesari

दोनों पंजों को उठाकर लगे गले 

दोनों शेर जैसे ही अपनी गॉडमदर यानी की उस महिला को देखते हैं तो अपने पंजे उठाकर उसे गले लगाते हैं। अपना प्यार दिखाते हुए इनसे लिपट जाते हैं। स्लोवाकिया में मलकिया पार्क के एक व्यक्ति ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गॉडमदर महीने में तीन बार पार्क में इनसे मिलने आती है। ऐसे में उसे देखते ही यह शेर अपना प्यार दिखाने लगते हैं। 

PunjabKesari

ऐसे में इस वीडियो को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि जानवरों के साथ भी इंसानों का एक प्यार भरा रिश्ता होता है यदि आप उन्हें प्यार देंगे तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की जगह आपका दिल के करीब हो जाएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static