विजया एकादशी पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 10:32 AM (IST)

फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष को मनाई जाने वाली एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है। इस साल यह एकादशी आज यानी 16 फरवरी को मनाई जा रही है। कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करने के लिए यह एकादशी बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस दिन किए गए किसी भी काम में व्यक्ति को सफलता जरुर मिलती है। विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आज व्रत करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है। ज्योतिषाशास्त्रों के अनुसार, आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ है। इन जातकों पर भगवान विष्णु की कृपा बनेगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी है यह लकी राशियां...

वृषभ राशि 

इन लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। कोई नई डील मिल सकती है। शेयर मार्केट से अच्छी कमाई हो सकती है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। लोग आपके प्रयासों की तारीफ करेंगे। करियर के मुताबिक भी यह दिन काफी अच्छा है। 

PunjabKesari

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। कारोबार में आप लोगों को मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को भी लाभ मिलेगा। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना होगा। मल्टीनेशनल कंपनी से इस राशि के जातकों को ऑफर मिल सकता है। 

मेष राशि 

इस राशि के जातकों का सपना पूरा हो सकता है। आपको आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उत्साह में कोई चीज न बिगाड़ें। अपने परिवार वालों को समय दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। 

PunjabKesari

कर्क राशि 

इस राशि के लोग यदि कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। कोई शुभ काम करना चाहते हैं तो आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। 

तुला राशि 

इस राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक कार्यों में आप लोगों को सफलता मिल सकती है। एक अच्छी और सुखद यात्रा के आपके योग बन रहे हैं। करियर के लिए आज का दिन अच्छा हो सकता है। लेकिन मेहनत ज्यादा होगी और आपको किसी काम में सफलता भी मिल सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static