देवी लक्ष्मी को खुश करना है तो गुप्त नवरात्रि में घर पर जरूर लाएं ये चीजें

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 03:02 PM (IST)

गुप्त नवरात्रि के पावन दिनों की आज यानि 12 फरवरी से शुरूआत हो गई है। ऐसे में पूरे 10 दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि सच्चे मन से देवी मां की पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार, घर या पूजास्थल में कुछ विशेष चीजें रखने से धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

कमल के फूल पर बैठी देवी लक्ष्मी तस्वीर 

गुप्त नवरात्रि के किसी भी दिन पर घर पर कमल के फूल पर बैठी देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं। वास्तु के अनुसार, इससे धन से जुड़ी परेशानियां दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनेंगे। 

कमल का फूल या तस्वीर 

देवी लक्ष्मी कमल के फूल पर बैठती है। ऐसे में गुप्त नवरात्रि के दिनों में पूजा स्थल में कमल का फूल रखें। आप चाहे तो घर पर इसकी तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा। इसके साथ ही देवी मां का प्रिय दिन शुक्रवार होने से उन्हें इस दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। 

मां को चढ़ाएं सोलह श्रृंगार 

गुप्त नवरात्रि में घर पर सोलह श्रृंगार का सामान लाकर मंदिर में स्थापित करें। यह धन और वृद्धि का प्रतीक होते हैं। मान्यता है कि इससे धन की देवी प्रसन्न होने घर में पैसों से जुड़ी किल्लत नहीं होती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनने में मदद मिलती है। 

चांदी या सोने का सिक्‍का 

इन दिनों में घर पर चांदी या सोने का सिक्का घर पर जरूर लाएं। इसके साथ ही अगर इस पर देवी लक्ष्मी या प्रथम पूजनीय गणेश जी का चित्र बना हो तो वो अधिक शुभ होगा। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। 

मोर पंख 

देवी-देवताओं को मोर पंख अतिप्रिय है। ऐसे में इन शुभ दिनों में मोर का पंख लाकर घर के पूजास्थल में रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलेगी। साथ ही घर के लड़ाई-झगड़े दूर होकर सुख-समृद्धि, शांति व खुशियों का आगमन होगा। 


Content Writer

neetu

Related News

पितरों को भोग लगाने के लिए इस एक चीज का इस्तेमाल जरूर करें, खाते ही खुश हो जाएंगे आपके पूर्वज ही

इस जगह पर पिंडदान करने से 33 करोड़ देवी-देवता पितरों को मोक्ष  करते हैं प्रदान !

बच्चों के स्वास्थ्य के जरूरी हैं एक्सरसाइज की आदतें

इंटरकोर्स के बाद महिला का यूरिन पास करना क्यों जरूरी?

समय से पहले  पीरियड्स आने की वजह हो सकती हैं घर में मौजूद ये चीजें : Study

नॉनवेज अच्छा नहीं लगता तो खाएं ये शाकाहारी चीज, ताकत और विटामिन से भरा

हाई बीपी की शिकायत है? नाश्ते में भूल से भी ना खाएं ये चार चीजें

'मेरे घर लक्ष्मी है और वो ही मेरा सक्सेस सीक्रेट' Ranveer जैसे पति डिसर्व करती हैं हर औरत !

राधा रानी की खूबसूरत ड्रेसेज, देखते ही खुश हो जाएगा मन

निसंतान जोड़ा जरूर करें गणपति जी के ये उपाय, भर जाएगी खाली झोली