'मेरे घर लक्ष्मी है और वो ही मेरा सक्सेस सीक्रेट' Ranveer जैसे पति डिसर्व करती है हर औरत !

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2024 - 07:36 PM (IST)

नारी डेस्कः बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी दीपवीर अब पेरेंट्स वाली लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। कुछ दिन पहले दीपिका-रणवीर बेबी गर्ल के मम्मी-पापा बने हैं लेकिन नो- फोन पॉलिसी के चलते अभी दीपिका रणवीर और बेबी की कोई भी फोटो सामने नहीं आई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

'मेरे घर में लक्ष्मी हैं और वो मेरी लक्की चार्म है'

इस जोड़ी की बात करें तो रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण से बहुत प्यार करते हैं और हमेशा ही दीपिका के लिए पोजेसिव रहे हैं। वह जिस अंदाज में अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण की केयर करते हैं, फैंस को उनका ये अंदाज भी बहुत पंसद आता है। अक्सर उन्हें दीपिका के इर्द-गिर्द ही, उन्हें प्यार से निहारते देखा गया है। शायद ऐसा केयरिंग हसबैंड पाने की इच्छा हर लड़की की रहती हैं लेकिन रणवीर सिंह अपनी सक्सेस का श्रेय किसे मानते हैं, उन्होंने वह भी बता दिया। वह आज जो भी है और जिस मुकाम पर भी पहुंचे हैं, उसका सारा श्रेय वह उसी को मानते हैं। एक अवार्ड सेरेमनी इवेंट में अपने सक्सेस का सीक्रेट बताते हुए रणवीर ने कहा था कि 'मेरे घर में लक्ष्मी हैं और वो मेरी लक्की चार्म है और वो ही मेरी सक्सेस का राज है।'
PunjabKesari

रणवीर सिंह जैसे पति डिसर्व करती हैं लड़कियां 

...और वो लक्की चार्म कोई और नहीं उनकी मस्तानी दीपिका पादुकोण है। अब तो रणवीर के घर एक और लक्ष्मी भी आ गई हैं। रणवीर भी चाहते थे कि वह बेबी गर्ल के पापा बने और उनकी वो इच्छा पूरी हो गई।रणवीर जिस तरह से अपनी पत्नी को अपने घर की लक्ष्मी मानते हैं और अपनी सफलता के पीछे दीपिका को देखते हैं, यह सुनकर फैंस रणवीर की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। उनके जैसा प्यार करने वाला पति पाने की इच्छा तो हर लड़की रखती हैं और ऐसा पति डिजर्व भी करती हैं। आपको क्या लगता है एक पति में जो गुण होने चाहिए वो सारे रणवीर सिंह में है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static