एक्वेरियम में जरूर रखें इस रंग की मछली, घर पर नहीं रहेगा बुरा साया!

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 11:14 AM (IST)

भगवान विष्णु जी का अतिप्रित महीना कार्तिक मास चल रहा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी महीने में श्रीहरि मत्स्य यानि मछली के रूप में जल में निवास करते हैं। ऐसे में ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इस मास में घर पर फिश एक्वेरियम रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलने के साथ घर का वास्तुदोष दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही बुरी नजर से बचाव रहता है। ऐसे में अगर आप भी एक्वेरियम लेने की सोच रहे तो जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें...

इस दिशा में रखें एक्वेरियम

इसे हमेशा घर की पूर्व, उत्तर या पूर्व-उत्तर दिशा में रखें। साथ ही इसे इस जगह पर रखें जिससे यह सभी को आसानी से दिखाई दें। इससे पैसों की किल्लत दूर होकर आय के नए स्त्रोत बनते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।

PunjabKesari

पंच तत्वों का मेल है एक्वेरियम 

एक्वेरियम में पानी, धरती, पत्थर, हवा और आग कुल 5 तत्व होते है। आग के रूप में इसमें गोल्डन फिश मानी जाती है। ऐसे में इसे घर पर रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। ऐसे में इससे घर-परिवार में खुशहाली भरा माहौल बनने के साथ सेहत व धन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

मछलियों की संख्या का रखें ध्यान

एक्वेरियम में मछलियों की संख्या हमारे ग्रहों का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में इसमें हमेशा 9 मछलियां ही रखें। साथ ही इनका रंग भी ग्रहों से मिलता हुआ रखें। आप चाहे तो 8 गोल्डन और एक काले रंग की मछली रख सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहेगी। इस बात का खास ध्यान रखें कि मछलियों की संख्या कभी कम न हो। अगर कोई मछली मर जाएं तो तुरंत उसकी जगह नई मछली ले आए। साथ ही मछली के मरने का मतलब होता है कि उसके आपके घर-परिवार पर आने वाला संकट अपने ऊपर ले लिया है। 

PunjabKesari

बुरी नजर से रहेगा बचाव 

घर-परिवार को बुरी नजर से बचाएं रखने के लिए एक्वेरियम में 1 काले रंग की मछली जरूर रखें। साथ ही इसे हमेशा घर के ड्राइंग या लिविंग रूम में ही रखें। ताकि सभी की नजर इसपर आसानी से पड़ सके। इससे घर में पॉजीटीविटी बढ़ने के साथ आर्थिक तौर पर लाभ होता है। मगर इसे किचन या बेडरूम में रखने की गलती ना करें। असल में, एक्वेरियम को इस जगह पर रखने से नहीं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है।

बच्चों के कमरे में इस दिशा में रखें 

इसे बच्चों के कमरे की पूर्वोत्तर दिशा में रखें। इससे उनकी एकाग्रता शक्ति बढ़ने से पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही मछलियों को देखकर बच्चों को अंदर से खुशी मिलती है। ऐसे में उन्हें देखकर बच्चों के मन में भी उत्साह बढ़ता है। साथ ही घर-परिवार में सुख व शांति भरा माहौल बना रहता है।

इस जगह पर ना रखें

एक्वेरियम को कभी भी घर के मेन गेट व सूरज की रोशनी के पास ना रखें। इससे घर के सदस्यों पर मानसिक तौर पर दबाव पड़ता है। साथ ही इसकी साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान रखें। नहीं तो इसका नाकारत्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में घर के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। ऐसे में समय-समय पर एक्वेरियम का पानी बदलें। मछलियों को दाना डालें, फिल्ट्रेशन सिस्टम ठीक रखें। इससे सभी कामों में सफलता मिलेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static