लिपस्टिक से होंठ न हो जाएं काले, रोजाना लगाती हैं तो जरूर ध्यान रखें ये 5 जरूरी बातें

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 03:56 PM (IST)

नारी डेस्क:  लिपस्टिक मेकअप का ऐसा हिस्सा है जो पूरे लुक को तुरंत निखार देता है। कई बार महिलाएं अगर ज्यादा मेकअप न भी करें, तो सिर्फ लिपस्टिक लगाने से चेहरा फ्रेश और आकर्षक दिखने लगता है। यही वजह है कि ऑफिस जाने वाली या बाहर काम करने वाली महिलाएं रोजाना लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं। हालांकि, अगर लिपस्टिक का इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए तो इससे होंठों में ड्राईनेस, एलर्जी और पिगमेंटेशन यानी होंठों के काले होने की समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि रोजाना लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, ताकि होंठ स्वस्थ और खूबसूरत बने रहें।

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को मॉइस्चराइज करें

कई महिलाएं जल्दबाजी में सीधे होंठों पर लिपस्टिक लगा लेती हैं, लेकिन ऐसा करना होंठों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लिपस्टिक में मौजूद केमिकल होंठों को ड्राई बना सकते हैं, जिससे धीरे-धीरे कालेपन की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करना जरूरी है। इसके लिए आप लिप बाम, बादाम का तेल, नारियल तेल या विटामिन-E ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे होंठ मुलायम बने रहते हैं और लिपस्टिक भी ज्यादा स्मूद तरीके से लगती है।

World Lipstick Day 2025: क्या आप भी रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं? लिपस्टिक लगाने से पहले पढ़िए ये ज़रूरी बातें

रात में लिपस्टिक हटाकर ही सोएं

दिनभर की थकान के बाद कई बार महिलाएं बिना मेकअप हटाए ही सो जाती हैं, जो स्किन के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अगर होंठों पर लगी लिपस्टिक को साफ किए बिना सो जाएं तो उसमें मौजूद केमिकल्स रातभर होंठों की त्वचा पर असर डालते हैं। इससे होंठ काले पड़ सकते हैं और स्किन भी खराब हो सकती है। इसलिए सोने से पहले हमेशा मेकअप रिमूवर या नारियल तेल की मदद से लिपस्टिक साफ कर लें। इसके बाद होंठों पर हल्का लिप बाम लगाकर सोएं, ताकि होंठ हाइड्रेटेड रहें।

ये भी पढ़ें:  कच्ची प्याज से बालों का झड़ना होगा कम, बस अपनाएं ये आसान रसोई वाला जुगाड़

होंठों की सफाई और एक्सफोलिएशन भी जरूरी

रोजाना लिपस्टिक लगाने से होंठों पर डेड स्किन और प्रोडक्ट की परत जम सकती है। इसके अलावा धूल-मिट्टी और प्रदूषण भी होंठों को प्रभावित करते हैं, जिससे धीरे-धीरे होंठों का रंग काला पड़ने लगता है। इससे बचने के लिए हफ्ते में एक या दो बार होंठों को हल्के स्क्रब से साफ करना चाहिए। आप घर पर भी शहद और चीनी से हल्का स्क्रब बना सकती हैं। इससे डेड स्किन हट जाती है और होंठ मुलायम व गुलाबी बने रहते हैं। साथ ही लिपस्टिक लगाने पर होंठ ज्यादा स्मूद दिखते हैं।

बीच-बीच में होंठों को दें आराम

अगर आप रोजाना मैट या लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक इस्तेमाल करती हैं तो इससे होंठों पर पिगमेंटेशन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि कभी-कभी होंठों को लिपस्टिक से ब्रेक भी दिया जाए। जब बहुत जरूरी न हो, तब लिपस्टिक की जगह हाइड्रेटिंग लिप बाम या हल्का लिप टिंट इस्तेमाल करें। इससे होंठों को आराम मिलता है और उनकी प्राकृतिक नमी भी बनी रहती है।

PunjabKesari

हमेशा अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक चुनें

आजकल मार्केट में कई तरह की लिपस्टिक मिलती हैं, जो 10 से 12 घंटे तक टिकने का दावा करती हैं। लेकिन इनमें कई बार हार्श केमिकल्स भी हो सकते हैं, जो होंठों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए हमेशा भरोसेमंद और अच्छी क्वालिटी वाले ब्रांड की लिपस्टिक ही खरीदें। साथ ही लिपस्टिक लेते समय उसके इंग्रेडिएंट्स और एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक इस्तेमाल करने से होंठ सुरक्षित रहते हैं और पिगमेंटेशन का खतरा भी कम हो जाता है।

लिपस्टिक आपके लुक को सुंदर और आकर्षक बनाने में बड़ी भूमिका निभाती है, लेकिन इसके साथ सही लिप केयर करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं तो मॉइस्चराइजेशन, सफाई और सही प्रोडक्ट का चुनाव जैसे छोटे-छोटे कदम आपके होंठों को लंबे समय तक स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static