होली खेलने से पहले चेहरे और बालों पर लगाएं ये तेल, त्वचा पर नहीं चढ़ेगा रंग

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 01:30 PM (IST)

नारी डेस्क : होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह हमारी त्वचा और बालों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दिन कुछ लोग गुलाल और पाउडर रंग लगाते हैं, तो कुछ पक्के और रासायनिक रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है।

नारियल का तेल: त्वचा और बालों का प्राकृतिक कवच

पुराने समय से नारियल का तेल अपनी औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। होली के दिन सुबह उठते ही अपने चेहरे, हाथों, पैरों और बालों पर अच्छी तरह से नारियल का तेल लगाएं।

PunjabKesari

कैसे काम करता है नारियल का तेल?

नारियल का तेल त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है। यह परत रंगों को सीधे त्वचा में प्रवेश करने से रोकती है, चाहे वह केमिकल वाला हो या पक्का रंग। इसके अलावा, यह परत रंग को आसानी से हटाने में भी मदद करती है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

होली के दिन नारियल तेल के फायदे

त्वचा की सुरक्षा: रंगों से होने वाले डैमेज से त्वचा को बचाता है।
बालों की सुरक्षा: बालों को रूखा और बेजान होने से रोकता है, उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है।
आसान रंग हटाना: रंग त्वचा और बाल में चिपकता नहीं, इसलिए धोने में आसान होता है।
सुरक्षा और हाइड्रेशन: त्वचा और बालों को प्राकृतिक नमी देता है और उन्हें स्वस्थ रखता है।

PunjabKesari

इस्तेमाल का तरीका

सुबह होली खेलने से पहले नारियल का तेल चेहरे, हाथ, पैरों और बालों में अच्छी तरह लगाएं।
बालों पर तेल लगाने के बाद आप चाहें तो इसे हल्का बांध भी सकते हैं।
होली खेलने के बाद त्वचा और बालों को सामान्य पानी या हल्के शैम्पू से धो लें।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

ध्यान देने योग्य बातें

अगर आपके पास नारियल तेल उपलब्ध नहीं है, तो आप शुद्ध जैतून का तेल या बादाम तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगों से खेलने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे।

PunjabKesari

होली के दिन त्वचा और बालों की देखभाल करना उतना ही जरूरी है जितना त्योहार का मजा लेना। नारियल का तेल आपकी त्वचा और बालों के लिए प्राकृतिक कवच बनता है और आपको सुरक्षित रखता है। इस होली, रंगों के साथ अपनी सुंदरता और स्वास्थ्य को भी प्रोटेक्ट करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static