घर में लगा एक गुलाब बदल सकता है आपका भाग्य, जानिए इस पौधे से जुड़े Vastu Tips

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2022 - 02:50 PM (IST)

घर में लगे पेड़-पौधे आशियाने की सुंदरता पर चार-चांद लगा देते हैं। बहुत से लोगों को बागवानी का शौक होता है, इसके लिए वह अपने घर को अलग तरह के फूलों और पेड़-पौधो से सजाते हैं। इन्हीं फूलों में से एक गुलाब का फूल है। गुलाब के फूल को स्नेह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुलाब के फूल का संबंध सुख-समृद्धि और भाग्य से बताया गया है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स....

आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा 

घर में मौजूद पैसे की कमी को दूर करने के लिए आप गुलाब के फूल को घर में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय पूजा में एक गुलाब के फूल पर कपूर रखकर जलाएं। इसके बाद इस फूल को मां भगवती को अर्पित करें। इससे आपको किसी भी तरह की आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

पैसे की किल्लत होगी दूर 

यदि आपके घर में पैसे की किल्लत है तो आप शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को पान में पाच गुलाब की पंखुड़ियां रखकर चढ़ाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे आपको पैसे से संबंधी किल्लतों से छुटकारा मिलेगा। 

घर में होगा सुख-समृद्धि का वास 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर लाल गुलाब चढ़ाएं। 11 शुक्रवार को ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा आपको व्यापार में भी लाभ होगा। 

PunjabKesari

पॉजिटिव वाइब्स का होगा घर में आगमन 

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, आप गुलाब का पेड़ घर के आगे लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिव वाइब्स आएंगे। लाल रंग का गुलाब का फूल एनर्जी से भरपूर माना जाता है। इसे घर में लगाने से खुशहाली का आगमन होगा। 

PunjabKesari

इस दिशा में उगाना होता है शुभ 

आप गुलाब के फूल को बालकनी की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। इसके अलावा इस फूल को उगाने की सही दिशा दक्षिण बताई गई है। माना जाता है कि इस दिशा में फूल उगाने से आपकी सामाजिक स्थिति सुधरेगी। इसके अलावा परिवार के साथ भी रिश्ते मधुर बनेंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static