Home Sutra: फिजूलखर्ची से हो गए हैं परेशान तो घर में रख लें यह एक चीज

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 01:26 PM (IST)

जीवन की जरूरतें बिना पैसे के पूरी नहीं हो सकती हैं  इसलिए घर में पर्याप्त पैसा होना बहुत जरूरी है। मगर, कई बार लोग चाहकर भी सेविंग्स नहीं कर पाते और फिजूलखर्ची में सैलेरी कब खर्च हो जाती है, पता ही नहीं चलता। वास्तु की मानें तो फिजूलखर्ची का कारण घर का वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे टिप्स बताएंगे, जो घर में धन, दौलत और खुशियां बढ़ाने में मदद करेंगे।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा सफलता और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है इसलिए घर, ऑफिस, दुकान पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखें। ऐसा माना जाता है कि उपहारों वाले मुस्कुराते हुए लाफिंग बुद्धा रखने से फिजूलखर्ची नहीं होती और घर में पॉजिटिविटी भी आती है।

चाइनीज सिक्के

फेंगशुई के अनुसार, चाइनीज सिक्के ना सिर्फ फिजूलखर्ची रोकते हैं बल्कि इन्हें घर में रखने से धन में भी बरकत होती है।

तीन टांगों वाला मेंढक

तीन पैरों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। फेंगशुई में इसे धन आगमन के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इसे घर में रखने से धन की वृद्धि होती है।

हरियाली की फोटो

आज के ग्लोबल वार्मिंग के दौर में जहां हरियाली की तस्वीर आंखों को सुकून देती है, वहीं हमारे जीवन में खुशहाली भी लाती है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है।

सिक्कों से भरा क्रिस्टल बाउल

इसे एक तरह का लकी चार्म माना जाता है, जिससे धन में बरकत होता है। वहीं, क्रिस्टल बाउल को लिविंग रूम में रखने से पूरे घर में पॉजिटिविटी का संचार भी होता है।

विंड चाइम्स

हवा की लहरों में बहने वाली विंड चाइम्स की आवाज ऊर्जा को सक्रिय करती है। इससे घर में रहने वाले लोगों को सौभाग्य मिलता है।

घोड़े की नाल

घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। मान्यता है कि जिस घर में मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल रखी जाती है, उसमें बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं। यह घर और परिवार के सदस्यों को बुरी नजर से भी बचाता है।

पानी से भरा कटोरा

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मुख्य द्वार के बाई ओर जल से भरा कटोरा रखना शुभ माना जाता है। आप चाहें तो इस कटोरी में गुलाब की पंखुड़ियां भी डाल सकते हैं।

फिश टैंक

फिश टैंक यानि एक्वेरियम में तैरती मछलियां न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाती हैं बल्कि यह घर में सौभाग्य भी लाती हैं। वास्तु के अनुसार, फिश टैंक में 9 मछलियां होनी चाहिए, जिसमें से 7 लाल या 1 गोल्डन और 1 काले रंग की मछली होनी चाहिए। लिविंग रूम के पूर्व, उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखना फायदेमंद होता है।

फीनिक्स बर्ड

फीनिक्स पक्षी को फेंगशुई में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे होते हैं। साथ ही यह परिवार में एकता भी बढ़ाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static