Married Life में है क्लेश तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स…लौट आएगी खुशियां!

punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 11:24 AM (IST)

कोई भी रिश्ता आपसी समझ, प्यार व भरोसे पर टिका होता है। मगर वैवाहिक जीवन में परेशानी आ जाने से जिंदगी और भी दुखी हो जाती है। ऐसे में जिन घरों में भी आए दिन झगड़े रहते हैं, वे वास्तु से जुड़े कुछ उपायों को अपना सकते हैं। इससे मैरिड लाइफ में चल रहा तनाव कम होकर खुशहाली आने में मदद मिलेगी। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

PunjabKesari

घर की सफाई का रखें ध्यान 

वास्तु के अनुसार, घर पर बिखरे जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करते हैं। इससे परिवारिक झगड़े होने के साथ घर के मुखिया की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए इन्हें हमेशा सही जगह पर ही रखें। 

तुलसी की करें पूजा 

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा जरूर रखना चाहिए। इसे रविवार को छोड़कर रोजाना जल चढ़ाएं। सुबह-शाम सरसों के तेल या घी का दीपक जलाकर पूजा करें। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति व वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी।

PunjabKesari

नमक करेगा काम

जिन घरों में अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़े रहते हैं उन्हें पानी में चुटकीभर नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। इससे घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में पारिवारिक कलह दूर होकर खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा। 

पत्नी पहने पीले रंग की चूड़ियां

आजकल का दौर फैशन का होने महिलाएं हाथों को ज्यादातर खाली ही रखती है। मगर वास्तु के अनुसार, पत्नी को अपने हाथों में पील रंग की कांच की चूड़ियां पहन कर रखनी चाहिए। आप चाहे तो सोने की चूड़ियां भी पहन सकती है। इससे लड़ाई-झगड़े दूर होकर रिश्तों में मिठास आती है। 

PunjabKesari

सोने की दिशा का रखें ध्यान 

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पत्नी को हमेशा पति की बाईं तरफ सोना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आने के साथ रिश्तों में मजबूती बनी रहती है। 

ऐसे सजाएं घर 

जिन घरों में पति-पत्नी में तनाव रहता है। उन्हें अपने घर को फूलों से सजाना चाहिए। इसके लिए घर की उत्तर दिशा में सफेद और दक्षिण-पश्चिम कोने में बैंगनी या लाल गुलाब लगाएं। इससे मैरिड लाइफ में चल रहा तनाव कम होकर रिश्ते में मजबूती आएगी।  

अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static