शादी के बंधन में बंधे वरुण, सिंपल-सोबर लुक में नताशा ने लूटी लाइमलाइट

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 10:12 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन कल अपनी बचपन की दोस्त व लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों की प्राइवेट वेडिंग हुई। बाद में वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर की। अपनी शादी में वरुण और नताशा दोनों ही काफी सुंदर दिखें। दोनों ने मैंचिग ऑफ व्हाइट आउटफिट पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की ऑफ व्हाइट बंद गला शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ स्काई ब्लू दुपट्टा कैरी किया। वही उनकी दुल्हन नताशा ने अपना आउटफिट खुद डिजाइन किया था। नताशा शादी के दिन भी सिंपल सोबर लुक में दिखी। नताशा ने हैवी ऑफ-व्हाइट लहंगे के साथ डांयमड ज्वैलरी वियर की थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो नताशा ने अपने बालों को ओपन रखा था और फूलों से सजाया था। नताशा का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह अपनी शादी के लिए तैयार होती हुई दिखाई दे रही हैं। न्यूड मेकअप और व्हाइट चुड़ियों से नताशा ने अपने वेडिंग लुक को पूरा किया। नताशा ने लहंगे के साथ मैचिंग व्हाइट कलीरे भी पहने थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वरुण की शादी में करण जौहर और डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा दिखाई दिए। शादी में कम मेहमान शामिल हुए लेकिन अब वरुण ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 2 फरवरी को वरुण धवन की शादी का रिसेप्शन होगा। ग्रेंड रिसेप्शन मुंबई के फाइव स्टार होटल में होगी। वही वरुण धवन की शादी की डेकोरेशन भी काफी खास थी। 

खैर, आपकी इनकी जोड़ी कैसी लगी और खासकर इनका वेडिंग आउटफिट हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static