Christmas Special: घर पर तैयार करें Delicious वनीला चीजकेक

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 12:41 PM (IST)

क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस त्योहार को सिर्फ ईसाई नहीं बल्कि बाकी धर्मों के लोग भी धूमधाम से मनाते हैं खासकर बच्चों में क्रिसमस का एक अलग ही चाव देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर क्रिसमस पार्टी ऑर्गनाइज करने वाले हैं तो स्वादिष्ट चीजकेक बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

 सामग्री 

क्रैकर्स - 200 ग्राम
बटर - 115 ग्राम
स्टीविया - 2 टीस्पून
शुगर फ्री व्हीप्ड क्रीम - 300 मिलीलीटर 
फ्रेश क्रीम - 60 ग्राम
नींबू का रस - 2 टीस्पून 
क्रीम चीज - 680 ग्राम 
वनीला एक्सट्रेक्ट - 1 टीस्पून 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप क्रैकर को बारीक-बारीक करके पीस लें। 
2. फिर इसमें पिघला हुआ बटर और स्टीविया डाल दें। 
3. इसके बाद क्रैकर क्रम्स को बटर पेपर पर बिछाकर चीजकेक टिन में डालकर अच्छे से दबा दें। 
4. मिश्रण को अच्छे से दबाकर एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
5. अब एक बड़े बाउल में व्हीप्ड क्रीम डालकर अच्छे से फेंट लें। 
6. फेंटने के बाद इसमें फ्रेश क्रीम, नींबू का रस, स्टीविया और क्रीम चीज मिलाएं और सॉफ्ट होने तक मिक्स करें। 
7. क्रीम मिक्सचर को हैवी या फिर व्हीप्ड क्रीम में मिलाएं। इसमें वनीला एक्सट्रेक्ट मिलाएं । 
8. क्रीम चीज मिक्सचर को क्रम्बस के बेस पर अच्छे से फैलाएं और एक रात के लिए फ्रिज में रख दें। 
9. आपका टेस्टी वनीला  चीजकेक बनकर तैयार है। अपने मनपसंदीदा फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें।
 
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static