वास्तु शास्त्र: ये बंद पड़ी चीजें आपके काम में डाल सकती है रुकावट

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 11:51 AM (IST)

वास्तु में दिशाओं का बड़ा महत्व होता है अगर आपके घर में गलत दिशा में कोई निर्माण होगा, तो उससे आपके परिवार को किसी न किसी तरह की हानि होगी। कहा जाता है कि घर में रखी हर छोटी बड़ी चीज सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। कभी-कभी जाने अनजाने में हम कुछ बेकार और अनुपयोगी चीजों को लंबे समय तक घर में रख लेते हैं, जो वास्तु दोष का कारण बनती हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

PunjabKesari

इन चीजों की वजह से धन की देवी हो जाती है नाराज

अक्सर लोग अनुपयोगी चीजों को घर में जमा कर रख लेते है जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जैसे कि पीतल के पुराने बर्तन जो रोजमर्रा के जीवन में आप इस्तेमाल नहीं करते तो उन्हें स्टोर रूम या किचन से बाहर कर दे। कहा जाता है कि पीतल के बर्तनों को अंधेरे में रखने से इसमें शनिदेव का वास हो जाता है। वहीं शनि के दुष्प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर यह भी माना जा ता है कि इन चीजों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं। साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
PunjabKesari

ये चीजें लाती है घर में नकारात्मक ऊर्जा

जंग लगी चीजें जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं, उन्हें भी घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। जंग लगी चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं, जिसका असर परिवार के लोगों की पर पड़ता है। ऐसे में पुरानी या जंग लगे समान को तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।
PunjabKesari

घर में बंद पड़ी घड़ी

वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़ी रखने से घर के सदस्यों का बुरा समय शुरू हो जाता है और उनकी काम में तरक्की रुक जाती है। ऐसे में या तो इस घड़ी को ठीक कराकर दीवार पर टांग दें या फिर इसे घर से बाहर निकाल दें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static