पेट के इस हिस्से में होता है दर्द? तो हो सकती है बच्चेदानी में सूजन

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 04:12 PM (IST)

नारी डेस्क: हर महिला को अपने शरीर से जुड़ी कोई न कोई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें से आज कल बच्चेदानी में सूजन की परेशानी बेहद आम हो चुकी है। आपको बता दें कि इस समस्या में गर्भाशय का आकार काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसे हम बच्चेदानी में सूजन के नाम से जानते हैं। आज कल के समय में हर दूसरी महिला इस परेशानी से ग्रस्त हो रही है। परन्तु इस बात की जानकारी बहुत कम को होती है। बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, इन बदलावों पर ध्यान देकर आप इसका इलाज समय पर करा सकते हैं। इसी के साथ अब चलिए जानते हैं बच्चे दानी में सूजन के क्या लक्षण होते हैं -

बच्चेदानी में सूजन के लक्षण 

कमर और पेट में दर्द 

बच्चेदानी में सूजन होने की स्थिति में महिलाओं को काफी ज्यादा कमर और पेट दर्द की शिकायतरहती है। पेट दर्द कम या फिर काफी ज्यादा हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से कमर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हो रही है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

PunjabKesari

पीरियड्स के दौरान काफी ब्लीडिंग 

बच्चेदानी में सूजन होने की स्थिति में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान काफी ज्यादा रक्तस्राव होता है। कई महिलाएं इस तरह के संकेतों को इग्नोर कर सकती हैं, जिसके आगे चलकर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पेशाब करते समय दर्द होना 

ऐसे में महिलाओं को पेशाब के दौरान काफी ज्यादा दर्द या फिर असहजता महसूस होती है। इस तरह के संकेत दिखने पर अधिकतर महिलाएं समझती हैं कि उन्हें पानी की कमी हो रही है, लेकिन हर एक स्थिति में ऐसा नहीं होता है। कई बार बच्चेदानी में सूजन जैसे गंभीर स्थितियों की वजह से भी पेशाब के दौरान दर्द और जलन की परेशानी हो सकती है।

PunjabKesari

पीरियड्स का अनियमित हो जाना 

बच्चेदानी में सूजन होने पर महिलाओं को पीरियड्स की अनियमतता की परेशानी से भी जूझना पड़ सकता है। अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं हो रहे हैं या फिर पीरियड्स के दौरान किसी तरह की तकलीफ हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी परेशानी का समय पर इलाज हो सके।

पेल्विक हिस्से में ऐंठन और ब्लीडिंग 

पेल्विर हिस्से में ऐंठन और ब्लीडिंग की शिकायत होना भी बच्चेदानी में सूजन की ओर इशारा कर सकता है। इस तरह के लक्षण दिखने पर फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static