रोटी बनेगी एकदम गोल, बेलते समय अपनाएं ये आसान से Tips

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 06:33 PM (IST)

अकसर महिलाओं ने अपनी सास और मां से सुना है कि रोटियां गोल होनी चाहिए। बहुत महिलाओं के ये इच्छा होती है कि उनके हाथ से बेली हुई रोटियां गोल बनें। लेकिन कई प्रयास करने के बाद भी रोटियां गोल नहीं बन पाती। आज आपको ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहें हैं जिनसे आपकी रोटी एकदम गोल और स्वादिष्ट बनेगी। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में

आटा होना चाहिए सॉफ्ट

गोल और फूली हुई रोटी बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटे का खास ध्यान रखना होगा। आटे में पानी भी सही मात्रा में होना चाहिए। यदि आटे में पानी ज्यादा हो जाएगा तो रोटियां ढीली बनेंगी। वहीं दूसरी ओर यदि पानी कम हुआ तो रोटियां सख्त बनेंगी। 

PunjabKesari

कैसे बेलें गोल रोटी

रोटी को गलो बनाने के लिए सूखा आटा अलग से निकाल लें। इसके बाद पहले हाथ में थोड़ा सा सूखा आटा लगाएं और फिर आटे में से थोड़ी सी लोई निकाल लें। फिर लोई को हाथ से दबाते हुए गोल-गोल कर लें। जितनी लोई गोल होगी आपकी रोटी भी उतनी ही गोल बनेगी। इसके बाद लोई को चकले पर रखकर हल्का से दबा लें। आप हल्के हाथ से ही रोटी बेले इससे रोटी गोल और स्वादिष्ट बनेगी। 

PunjabKesari

आटा गूंथने के तुंरत न बनाएं रोटी 

आटा गूंथने के तुरंत कभी भी रोटी न बनाएं। इससे रोटी का आकार सही नहीं बनेगा। आप 15-20 मिनट के लिए आटे को गूंथ के ढक कर रख दें। आपकी रोटी गोल बनेगी। 

आटे में मिलाएं तेल 

सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए आप आटा गूंथते समय थोड़ा सा तेल मिला दें। रोटी एकदम सॉफ्ट बनेगी। इसके अलावा आप आटा गूंथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से भी रोटी सॉफ्ट बनेगी। 

तेज आंच पर पकाएं रोटी

मीडियम आंच पर रोटियां सॉफ्च नहीं बनती। इसलिए आप रोटियां हमेशा तेज आंच पर ही पकाएं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static