Urvashi Rautela के कान्स आउटफिट्स की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, खरीद सकते है 10-12 घर

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 06:43 PM (IST)

नारी डेस्क : कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार बॉलीवुड हसीनाओं का ग्लैमर पूरे शबाब पर देखने को मिल रहा है। आलिया भट्ट, तारा सुतारिया से लेकर कई बड़ी अभिनेत्रियां रेड कार्पेट पर अपने शानदार अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन इन सबके बीच उर्वशी रौतेला ने अपने रॉयल और बेहद ग्लैमरस लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उर्वशी के हर स्टाइलिश और बोल्ड ड्रेस चर्चा में रही, तो कभी उनकी खूबसूरत साड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। अपने यूनिक फैशन सेंस, कॉन्फिडेंस और दमदार स्टाइल के दम पर उर्वशी ने कान्स 2026 में अलग ही पहचान बना ली है। तो आइए डालते हैं उर्वशी रौतेला के उन शानदार Cannes looks पर एक नजर, जिन्होंने रेड कार्पेट की सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली।

PunjabKesari
उर्वशी ने ऐसा लुक कैरी किया कि हर तरफ सिर्फ उन्हीं की चर्चा होने लगी। चमचमाते सिल्वर रंग के भारी गाउन में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। उर्वशी ने  फेमस लेबल JoliPoli की आउटफिट पहनकर एंट्री ली थी, जो ब्रांड के ब्राइडल कलेक्शन का हिस्सा है। इस शीयर बॉडी- हगिंग सिल्हूट को लैवेंडकर- टोन मेश के साथ डिजाइन किया गया है, जो आउटफिट को ड्रीमी टच दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इस पूरे लुक की कीमत करीब 1491 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सबसे ज्यादा ध्यान उनके सिर पर पहने गए बड़े चमकदार मुकुट जैसी सजावट ने खींचा। यह किसी रानी के ताज जैसा लग रहा था और उर्वशी को बिल्कुल किसी योद्धा रानी जैसा रूप दे रहा था। इसके साथ उन्होंने घोड़े वाले डिजाइन का बेहद महंगा बैग भी हाथ में लिया हुआ था। लुक को फाइनल टच उर्वशी ने लग्जरी ब्रांड Judith Leiber के बैग के साथ किया। इस Dans Le Parc Carousel बैग का डिजाइन बच्चों के झूले जैसा था। इसकी कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर $6,295 (करीब 6 लाख रुपये) दी गई है।  

PunjabKesari

ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी ने दूसरी बार कान्स में ऐसा लुक कैरी किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। तस्मीम जोबेयर के स्प्रिंग/समर 2026 कलेक्शन से पीची-न्यूड रंग का हॉल्टर-नेक मोतियों, क्रिस्टल और चमकदार अलंकरणों से सजा गाउन पहना था। इस गाउन में डीप हॉल्टर नेकलाइन थी, जिस पर क्रिस्टल की बारीक कारीगरी की गई थी। उन्होंने अपने लुक को और भी निखारने के लिए जूडिथ लीबर के स्टेटमेंट डायमंड इयररिंग्स और क्रिस्टल जड़े क्राउन शेप क्लच का इस्तेमाल किया। वेबसाइट पर इसकी कीमत $5,995.00 है, जो लगभग ₹5 लाख के बराबर है। बोल्ड विंग्ड आईलाइनर, घनी पलकें, दमकती हाइलाइटेड त्वचा, न्यूड ग्लॉसी लिप्स लुक्स थी।  

PunjabKesari

उर्वशी की गाउन में तस्वीरें सामने आने के बाद से लोगों का कमेंट करना जारी है। कोई तारीफ कर रहा है, तो कोई मजाक- मजाक में ताने मार रहा है। एक ने लिखा, 'पहली महिला जिसने मांग टीका लगाकर कान्स अटैंड किया', तो दूसरा कमेंट है, 'इंडिया को रिप्रजेंट कर रही हैं, पर वियतनाम की ड्रेस में'। इसी तरह एक अन्य ने लिखा, 'वियतनाम इंडिया में ही तो है', तो दूसरा बोला, 'फर्क नहीं पड़ता कि तुम किस देश के डिजाइनर का कपड़ा पहन रही हो, आप दिल से हमेशा इंडियन ही हो'।

PunjabKesari

उर्वशी रौतेला ने कान्स के दूसरे दिन एक बेहद खूबसूरत आइवरी-गोल्डन ट्रेडिशनल साड़ी पहनी जिसमें गोल्डन रंग का बॉर्डर है। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज और वॉल्यूमिनस हाफ-अप हेयरस्टाइल कैरी किया था। उर्वशी ने लंबे गोल्ड इयररिंग्स और एक गोल्डन अंगूठी के साथ लुक पूरा किया हालांकि, इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही और कुछ यूजर्स ने इसे अमेरिकी मॉडल गिगी हदीद के एक पुराने लुक की कॉपी बताया।

PunjabKesari

खास बात ये है कि उर्वशी ने हाथ में व्हाइट रंग का बैग लिया  जो फूलों की टोकरी जैसा लग रहा. जो उनके पूरे लुक में एक यूनिक और ड्रामेटिक एलिमेंट जोड़ रहा है. हालांकि, सोशल मीडिया पर उर्वशी के इस लुक का तुलना गिगी हदीद से हो रही है. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने मॉडल का लुक कॉपी किया है। बता दें की जैसे ही उर्वशी रौतेला का ये वीडियो सामने आया, फैशन पेज और मीम अकाउंट्स पर उर्वशी और गिगी हदीद के लुक की तुलना शुरू हो गई। गिगी हदीद ने 2023 में मुंबई में हुए NMACC लॉन्च इवेंट में अबू जानी-संदीप खोसला की चिकनकारी साड़ी पहनी थी, जो काफी चर्चा में रही थी। आरको कैसा लगा उर्वशी  रोतला का लुक कमैंट करके जरूर बताए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static