एक नहीं 2 बार टूटी ट्विंकल खन्ना की सगाई, डिप्रेशन में चली गई थी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 05:20 PM (IST)

सगाई और शादी के बीच का समय हर कपल के लिए गोल्डन पीरियड होता है लेकिन कई बार इसी पीरियड में कुछ ऐसा होता है कि रिश्ता टूट भी जाता है...बस ऐसा ही हुआ था अक्षय और ट्विंकल खन्ना के साथ। ट्विंकल और अक्षय खन्ना की सगाई एक बार नहीं बल्कि 2 बार टूटी। यही नहीं अपने सगाई टूटने पर ट्विंकल डिप्रेशन में आ गई थी।

दरअसल, दोनों की पहली मुलाकात फिल्मफेयर मैगजीन के लिए करवाए एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। ट्विंकल को देखते ही अक्षय उन्हें अपना दिल दे बैठे। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी और इस दौरान दोनों ने सगाई कर ली हालांकि किसी वजह के चलते इनकी पहली सगाई टूट गई थी। बाद में फिर परिवार वालों की सहमति के साथ अक्षय-ट्विंकल की सगाई हुई।

PunjabKesari

दूसरी सगाई टूटने पर बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि ट्विंकल डिप्रेशन में रहने लगी थी, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया था। ‘कॉफी विद करण’ में इस बात का खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, 'मेरे एक दोस्त ने मां (डिंपल कपाड़िया) से कहा था कि ‘अक्की’ यानी अक्षय कुमार गे हैं, जिसके बाद हम दोनों के रिश्ते में परेशानी खड़ी हो गई। मेरे एक दोस्त को भी यही महसूस हुआ था। यह बात सुनकर मां ने शादी के लिए साफ मना कर दिया था।'

 

हालांकि, एक साल बाद जब उन्हें यकिन हुआ की अक्की गे नहीं हैं, तब उन्होंने शादी के लिए हां कहा। इस बीच उन्होंने (डिंपल कपाड़िया) इस बात का पता लगाने के लिए जेनेटिक टेस्ट भी कराया कि अक्षय को बच्चे हो सकते हैं या नहीं। इन तमाम चीजों को लेकर अक्षय बुरी तरह नाराज भी हो गए थे, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल थे।'

PunjabKesari

आखिरकार बाद में ट्विंकल और अक्षय एक हो ही गए। दोनों साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के इतने साल बाद भी इनमें प्यार बरकरार है। दोनों के 2 बच्चे है एक बेटा और एक बेटी। इनकी जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक मानी जाती है।

 

ट्विंकल खन्ना भी एक एक्ट्रेस रह चुकी है उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन लगातार फिल्में फ्लॉप होते देख उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। अब वो एक राइटर है और साथ ही बिजी मॉम। वह अपने बच्चों पर पूरा ध्यान देती है। वही अक्षय कुमार आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव है और बेहतरीन फिल्मों में दिखाई देते है। इनके रिश्ते की खास बात यह है कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी उनका प्यार कम नहीं हुआ। कम ही लोग होते हैं जिन्हें ऐसा लाइफ पार्टनर मिलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static