रणबीर की Ramayan से खुश नहीं है टीवी की सीता, बोली- धार्मिक ग्रंथों के साथ ना करो छेड़छाड़

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 12:06 PM (IST)

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर हर तरफ चर्चे हैं।  जहां एक तरफ इस फिल्म में राम बनने जा रहे रणबीर कपूर को लोगों से बेहद प्यार मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया इस नई रामायण को लेकर नाराज चल रही हैं।

PunjabKesari
फिल्म 'रामायण' में अपने किरदार में ढलने के लिए  रणबीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी, वहीं हनुमान की भूमिका इसमें सनी देओल और रावण की भूमिका यश निभा सकते हैं।  80 के दशक में फेमस धार्मिक टीवी सीरियल 'रामायण' की सीता का मानना है कि धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इस फिल्म को बनाने के फैसले का विरोध किया। 

PunjabKesari

दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- 'मैं उन लोगों से काफी निराश हूं जो रामायण बनाते रहते हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ये करना चाहिए। लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।' उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो वे कुछ नया लाना चाहते हैं. एक नई कहानी, एक नया कोण, एक नया रूप।

PunjabKesari
दीपिका ने फिल्म आदिपुरुष का जिक्र करते हुए कहा- इसमें कृति सेनन को  गुलाबी रंग की साटन दी गई, सैफ को एक अलग रूप दिया। कुछ अलग करने के चक्कर में रामायण के पूरे प्रभाव को खराब किया जा रहा है। उन्होंने कहा- रामायण के अलावा भी ऐसी बहुत सी कहानियां हैं जिनके बारे में आप बात कर सकते हैं। बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानी हैं जिनके बारे में बात कर सकते हैं।  जो इतिहास में आज़ादी के लिए वीरतापूर्वक लड़े लेकिन गुमनाम नायक बनकर रह गए। तो सिर्फ रामायण ही क्यों?'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static