नहीं रही TV की पहली महिला अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट, सालों तक लोगों का किया मनाेरंजन

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 12:41 PM (IST)

साल 2021 जाते- जाते भी एक दुख भरी खबर दे गया है। टीवी की पहली महिला  बेट्टी व्हाइट ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कई दशकों तक लोगों के दिलों में राज करने वाली बेट्टी को गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।

PunjabKesari

कुछ दिन बाद हो जाती 100 साल की

बेट्टी व्हाइट ने शुक्रवार  सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। दो हफ्ते बाद ही व्हाइट 100 साल की होने वाली थीं। बेट्टी के प्रवक्ता ने कहा- वह कुछ दिनों में ही 100 वर्ष की होने वालीं थी, मुझे लगा कि वह हमेशा हमारे बीच में रहेंगी। मैं उनको हमेशा याद रखूंगा और सिर्फ मैं ही नहीं उनको उनके जानवर भी बहुत याद रखेंगे जिनसे वह बहुत प्यार करती थीं।

PunjabKesari

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी जताया दुख 

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी गोल्डन गर्ल के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया- - 'बेट्टी व्हाइट ने सालों तक अमेरिकी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। वह एक सांस्कृतिक आइकन हैं जिन्हें बहुत याद किया जाएगा। जील (पत्नी) और मैं उनके परिवार और उन सभी के बारे में सोच रहे हैं जो नए साल की शाम पर उन्हें प्यार करते थे। 

PunjabKesari

व्हाइट का रहा लंबा करियर

व्हाइट का 8 दशक का लंबा करियर रहा। वह 8 एमी अवॉर्ड, 1 ग्रैमी अवॉर्ड और 3 स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी थी।  उनके मजाकिया अंदाज ने आधी सदी से भी अधिक समय तक लोगों का मनोरंजन किया।उन्होंने अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत ‘द गोल्डन गर्ल्स’ और ‘द मेरी टायलर मूर शो’ से की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static