न मेहनत, न चूल्हे का झंझट ... बिना गैस मिनटों में बनाएं कन्या पूजन के लिए सूजी का हलवा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 11:55 AM (IST)

नारी डेस्क:  अष्टमी-नवमी के माैके पर घर- घर कंजक (कन्या पूजन)  किया जाता है। छोटी-छोटी कंजकों को देवी मां का स्वरूप मानकर पूरी- हलवे का भोग खिलाया जाता है।  इन दिनों गैस की दिक्कत के कारण लोगों को खाने बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको कन्या पूजन के लिए माइक्रोवेव में सूजी का हलवा बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे गैस का झंझट भी खत्म होगा और स्वाद भी शानदार रहेगा। 

PunjabKesari
 माइक्रोवेव में सूजी का हलवा बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री:

सूजी – 1 कप
घी – ½ कप
चीनी – ¾ कप (स्वाद अनुसार)
पानी – 2 कप
 इलायची पाउडर – ½ चम्मच
 काजू-बादाम – 2–3 चम्मच (कटे हुए)

PunjabKesari

बनाने की विधि

-एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में सूजी और घी डालें, इसे 2–3 मिनट माइक्रोवेव करें। बीच में एक बार निकालकर अच्छे से चलाएं
-जब हल्की खुशबू आने लगे और रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तो समझें सूजी तैयार है
- अब उसी बाउल में सावधानी से पानी और चीनी डालें। अच्छे से मिक्स करें (छींटे पड़ सकते हैं, ध्यान रखें)
- इसे 4–5 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें, बीच में 1–2 बार निकालकर चलाते रहें
- फिर फ्लेवर और ड्राई फ्रूट्स डालें, अब इलायची पाउडर और काजू-बादाम डालकर अच्छे से मिलाएं। 1 मिनट और माइक्रोवेव करें
- तैयार हो जाएगा नरम, खुशबूदार और बिल्कुल पारंपरिक स्वाद जैसा हलवावो भी बिना गैस के तैयार।


स्पेशल टिप्स

 हलवा ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा गर्म पानी मिलाकर 1 मिनट और माइक्रोवेव करें। ज्यादा रिच स्वाद के लिए थोड़ा और घी डाल सकते हैं।  कंजक के लिए इसे गरम-गरम ही परोसें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static