मिनटों में साफ होगी किचन के डिब्बों की चिकनाई, ये एक नुस्खा करेगा काम आसान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 05:14 PM (IST)

किचन एक ऐसी चीज है यहां जितनी मर्जी सफाई कर लो दोबारा से चिकनाई और गंद जमा हो ही जाता है। ऐसे में महिलाओं का कितना समय किचन साफ में निकल जाता है। खासकर डिब्बों में चिकनाई जमने लगती है, जिसे निकालना मुश्किल हो जाता है। खासकर कई बार चिकनाई जमने के बाद डिब्बे काले भी दिखने लगते हैं। ऐसे में आपको एक ऐसा आसान नुस्खा बताते हैं जिनके जरिए आप डिब्बे में मौजूद चिकनाई निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में....

बची हुई चायपत्ती से साफ होंगे किचन के डिब्बे 

आप बची हुई चायपत्ती से डिब्बों की चिकनाई साफ कर सकते हैं। चायपत्ती से बर्तनों में मौजूद चिकनाई आसानी से साफ हो सकती है। 

PunjabKesari

इस्तेमाल करने का तरीका 

. सबसे पहले आप बची हुई चायपत्ती को एक बर्तन में पानी डालकर उबाल लें। 
. इसके बाद पानी को छान लें और इसमें 2 चम्मच लिक्विड डिशवॉश मिलाएं। 
. फिर तैयार पानी से आप डिब्बों की चिकनाई को आसानी से साफ कर सकती हैं। 
. नुस्खे का इस्तेमाल करके आप डिब्बों की चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी। 

इस काम भी आएगी चायपत्ती 

आप चायपत्ती का इस्तेमाल करके कई चीजों को साफ कर सकते हैं। चाय पत्ती के पानी में लिक्विड डिशवॉश मिलाएं। इससे आप कांच के बर्तनों में पड़े दाग भी आसानी से निकाल सकती हैं। इसके अलावा शीशे साफ करने के लिए आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

PunjabKesari

क्रॉकरी साफ करने के आएगी काम 

चायपत्ती का इस्तेमाल आप क्रॉकरी के बर्तन साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चाय की पत्ती में थोड़ा सा विम पाउडर मिलाएं। इसके बाद दोनों चीजों के साथ बर्तन साफ करें। बर्तनों की चमक वापस आ जाएगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static