स्टाइलिश महिलाओं के लिए लॉन्ग गाउन का ट्रेंडी कलेक्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2024 - 03:42 PM (IST)

नारी डेस्क: खूबसूरत लॉन्ग गाउन हर मौके पर शाही और ग्लैमरस लुक देते हैं। चाहे पार्टी हो, शादी हो, या किसी खास मौके की तैयारी, गाउन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस तरह के आउटफिट में आप भीड़ भी अलग नजर आती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले लॉन्ग गाउन के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिसे आप आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।

PunjabKesari

ऑफ-शोल्डर गाउन


इस गाउन की खासियत इसकी ऑफ-शोल्डर डिजाइन है। यह आपको एलिगेंट और सेक्सी लुक देता है। इसके साथ एक फ्लोर-लेंथ स्कर्ट होती है जो आपकी शाही खूबसूरती को बढ़ाती है। कॉकटेल पार्टियों, रिसेप्शन या गाला इवेंट्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

PunjabKesari
 ए-लाइन गाउन

ए-लाइन गाउन कंधों से फिट होकर नीचे की ओर फ्लेयर होता है। यह शरीर के हर प्रकार के आकार पर सूट करता है और इसे बेहद आरामदायक बनाया जाता है। किसी भी प्रकार के औपचारिक या अनौपचारिक अवसरों पर यह गाउन पहना जा सकता है।

PunjabKesari
बॉल गाउन

बॉल गाउन में बड़ा, फ्लेयर्ड स्कर्ट होता है जो आपको एक प्रिंसेस लुक देता है। इसका टॉप बॉडी-हगिंग होता है, जिससे आपकी फिगर को अच्छे से उभारा जा सकता है। बॉल गाउन वेडिंग रिसेप्शन, एनिवर्सरी पार्टी, और बड़ी शाही पार्टियों के लिए परफेक्ट है।

PunjabKesari

पेपलम गाउन


गाउन में कमर पर एक फ्लेयर्ड लेयर होती है, जिसे पेपलम कहते हैं। यह कमर को स्लिम लुक देता है और गाउन के बाकी हिस्से को फ्लोई रखता है। इसे प्री-वेडिंग इवेंट्स या फॉर्मल डिनर में पहना जा सकता है।

PunjabKesari
स्लीवलेस गाउन

स्लीवलेस गाउन क्लासी और मिनिमल लुक के लिए बेस्ट है। इसकी स्लीवलेस डिजाइन और लंबी, फ्लोई स्कर्ट एक ग्रेसफुल एलिगेंस प्रदान करती है। किसी भी पार्टी या डेट नाइट्स के लिए यह गाउन अच्छा विकल्प है।

PunjabKesari

सीक्विन गाउन

इस गाउन में शिमर और ग्लिटरी सीक्विन होते हैं जो आपको चमकदार और ग्लैमरस लुक देते हैं। इस गाउन में फिटेड बॉडी और फ्लेयर्ड स्कर्ट होती है। नाइट पार्टियों और ग्लैम इवेंट्स के लिए यह एक ट्रेंडी चॉइस है।

PunjabKesari
हाई-स्लिट गाउन

स्टाइल: हाई-स्लिट गाउन में साइड से कट दिया जाता है, जिससे आपके पैरों का एक हिस्सा दिखाई देता है। यह बोल्ड और सेक्सी लुक के लिए परफेक्ट है।

PunjabKesari
केप गाउन


इस गाउन में कंधों से लटकने वाली केप होती है, जो गाउन को बेहद रॉयल लुक देती है। यह मॉडर्न और पारंपरिक का एक परफेक्ट मिश्रण होता है। शादी या रिसेप्शन के लिए यह गाउन एक शानदार विकल्प है।

PunjabKesari

फिशटेल गाउन

 फिशटेल गाउन नीचे की तरफ से फिशटेल की तरह फ्लेयर्ड होता है। यह गाउन आपकी बॉडी को फिट करता है और नीचे से फ्लेयर्ड होकर एक ड्रमैटिक लुक देता है। इसे खास मौकों, कॉकटेल पार्टियों या रेड कार्पेट इवेंट्स के लिए पहना जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static