भयानक ट्रेन हादसा: 15 लोगों की मौत, 18 घायल, केबल तार टूटने से हुआ भीषण हादसा
punjabkesari.in Thursday, Sep 04, 2025 - 10:23 AM (IST)

नारी डेस्क: पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में एक भयावह ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। लिस्बन में शाम करीब 6 बजे एक केबल कार (जिसे फनिक्यूलर कहते हैं) पटरी से उतर गई। यह केबल कार सड़कों पर बनी रेल पटरी पर चलती है। हादसा तब हुआ जब इस केबल कार का एक मुख्य केबल तार अचानक टूट गया। तार टूटने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी से उतरकर पहले तो पलटी और फिर एक इमारत से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केबल कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं भी मौके पर पहुंचीं।
हादसे की वजह क्या थी?
पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि हादसा केबल तार टूटने के कारण हुआ। यह केबल कार लिस्बन के एलेवेडोर दा ग्लोरिया रूट पर चल रही थी। दिलचस्प बात यह है कि यह केबल रेलवे लगभग 100 साल पुराना है, जिसे साल 1885 में बनाया गया था।
🔴 #Lisbona, deraglia funicolare: almeno 15 morti e 18 feriti, di cui 5 gravi.
— DaniDan (@DanieleDann1) September 3, 2025
Verifica sulla presenza di italiani.
«Si è rotto un cavo, poi lo schianto contro i palazzi». La rottura si sarebbe verificata quando il mezzo era nel punto più alto del percorso.@Emergenza24 #breaking pic.twitter.com/ntZQIMnopz
कौन थे हादसे के शिकार?
हादसे में मारे गए लोगों में पुर्तगाल के स्थानीय नागरिक और विदेशी पर्यटक दोनों शामिल हैं। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख टियागो ऑगस्टो ने बताया कि खुशकिस्मती से मृतकों में कोई बच्चा शामिल नहीं है।
इस केबल कार के बारे में जानिए
यह लिस्बन की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित परिवहन सेवा है। यह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।
हर केबल कार (ट्राम) में 42 यात्री बैठ सकते हैं। इसका संचालन लिस्बन के सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर कैरिस और उनकी कंपनी द्वारा किया जाता है।
हादसे के बाद की कार्रवाई
हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रेन के मलबे को भी अपने कब्जे में ले लिया है ताकि आगे की जांच की जा सके।
🇵🇹 حادثه مرگبار #قطار کیبلی (کابلی – Cable Car) در #لیسبون ۱۵ کشته و ۱۸ زخمی برجا گذاشت. زخمیها شامل یک کودک هستند و پنج نفر از آنان در وضعیت وخیماند. شرکت بهرهبرداری «کریس» گفته بررسیها آغاز شده است.#قطار_کیبلی #حادثه #مرگبار #پرتغال #کودک #حوادث #پرتغال pic.twitter.com/bIkBXM35KY
— خبرنگار آزاد (@Af_Journalist) September 4, 2025
यह हादसा पुर्तगाल के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह केबल कार सिस्टम न केवल परिवहन का साधन है, बल्कि लिस्बन की एक पहचान भी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इतनी पुरानी प्रणाली को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे थे।