जैस्मिन भसीन के साथ मंडप पर बैठे दिखे टोनी, क्या नेहा कक्कड़ को मिल गई अपनी भाभी ?

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 05:19 PM (IST)

संगीत की दुनिया में नाम कमाने वाले टोनी कक्कड़ किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बैक टू बैक सूपरहिट गाने देकर टोनी ने फैंस के दिल में एक खास जगह बनाई है। आए दिन सिंगर अपने गानों के चलते सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन इस बार उनका लाइमलाइट में बनने का कारण गाने नहीं बल्कि शादी है। टोनी कक्कड़ का इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह शादी करते नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या सिंगर से सच में शादी की है आज आपको इसके बारे में बताएंगे...

जैस्मिन भसीन के साथ रचाई शादी 

टोनी कक्कड़ के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वह एक मंडप पर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ में उनकी होने वाली दुल्हन जैस्मिन भसीन नजर ना रही हैं। पंडित टोनी के माथे पर तिलक लगा रहे हैं वहीं जैस्मिन भी इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन शेयर करते हुए लिखा है कि - 'शादी कर ली साथ में फनी इमोजी भी शेयर किया है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar)

नए गाने की शूटिंग के दौरान बनाया वीडियो 

वहीं एक ओर वीडियो भी टोनी कक्कड़ ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इसम वीडियो में टोनी के साथ उनकी होने वाली दुल्हन जैस्मिन भसीन भी नाच रही हैं। दोनों टोनी के गाने 'विस्की पिला दो मुझे जाड़ा लगा है' पर नाचते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो टोनी कक्कड़ के आने वाले नए गाने शादी करोगी की शूटिंग के दौरान बनाया गया है। खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर गाना रिलीज होने से 3 दिन पहले लोगों के साथ वीडियो शेयर किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar)

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो के देखते हुए लोगों ने अपने रिएक्शन शो किए हैं। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'भाई मेरको लगा ये सिर्फ गाना है, मगर ये तो सच्ची में शादी कर रहे हैं बे।' 

PunjabKesari

अन्य ने जैस्मीन भसीन के ब्वॉयफ्रेंड का नाम लेते हुए बोला कि - 'अली भाई बहुत मारेंगे '

PunjabKesari

एक ने लिखा कि - 'अरे जैस्मिन अली को लेकर आ रहा था थोड़ा रुक जाती इतनी क्या जल्दी थी।' 

PunjabKesari

गाने के लिए की है शादी 

आपको बता दें कि टोना कक्कड़ ने शादी नहीं की है दोनों का गाना आ रहा है जिसके चलते यह वीडियो सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DRJ Records (@drjrecords)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static