"80% पेट भरने तक खाओ" लंबी उम्र जीने के लिए अपना लो जापानियों का ये फॉर्मूला
punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 07:20 PM (IST)

"Hara Hachi Bu" एक प्राचीन जापानी भोजन प्रथा है, जिसका अर्थ है "80% पेट भरने तक खाओ"। यह ओकिनावा, जापान के लोगों द्वारा अपनाई जाती है, जो अपनी लंबी उम्र, स्वस्थ शरीर और अच्छे पाचन के लिए मशहूर हैं। यह एक माइंडफुल ईटिंग तकनीक है, जिसमें लोग तब खाना बंद कर देते हैं जब वे लगभग 80% भरे हुए महसूस करते हैं। यह ज्यादा खाने से बचने और पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: क्या एनेस्थीसिया के कारण सी-सेक्शन वाली महिलाओं की कमर में रहता है दर्द
Hara Hachi Bu वजन घटाने में कैसे मदद करता है?
यह ओवरईटिंग को रोकता है, क्योंकि कम खाने से कैलोरी की मात्रा अपने आप नियंत्रित हो जाती है। इससे पाचन में सुधार करता है, इस तकनीक से भोजन अच्छी तरह से पचता है, जिससे ब्लोटिंग और अपच की समस्या नहीं होती। इसे मेटाबॉलिज्म सही रखता है, यह इंसुलिन और फैट स्टोरेज को नियंत्रित करता है। माइंडफुल ईटिंग को बढ़ावा देता है, यह हमें भोजन के प्रति सचेत बनाता है और शरीर की जरूरत को समझने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: 21 दिन कर लिया ये काम तो पिघल जाएगी सारी चर्बी
कैसे अपना सकते हैं Hara Hachi Bu
धीरे-धीरे खाएं: मस्तिष्क को यह समझने में 20 मिनट लगते हैं कि पेट भर चुका है।
छोटी प्लेट का उपयोग करें: इससे कम मात्रा में खाने की आदत बनेगी।
भोजन को अच्छी तरह चबाएं: खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने से पाचन आसान होता है।
डिस्ट्रैक्शन से बचें: टीवी या मोबाइल देखते हुए खाना न खाएं, बल्कि खाने पर ध्यान दें।
80% फुल महसूस होने पर खाना बंद करें: अगर आपको लग रहा है कि आप थोड़ा और खा सकते हैं, तो वहीं रुक जाएं।
यह भी पढ़ें: Workplace Harassment के खिलाफ आवाज उठाने का आपको पूरा हक
कौन लोग Hara Hachi Bu अपनाते हैं
ओकिनावा के लोग दुनिया के सबसे ज्यादा लंबे जीवन जीने वालों में शामिल हैं। वे इस खाने की आदत को अपनाकर हेल्दी रहते हैं और मोटापे से बचते हैं। उनका खानपान सब्जियों, समुद्री भोजन और संपूर्ण खाद्य पदार्थों से भरपूर होता है। अगर आप वजन घटाने का आसान और प्राकृतिक तरीका ढूंढ रहे हैं, तो Hara Hachi Bu को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह डाइट प्लान नहीं, बल्कि एक हेल्दी आदत है, जो आपको लंबे समय तक फिट और स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।