पतला होने के लिए क्यों रहना भूखा? सही टाइम पर सही डाइट खाने से ही घट जाएगा माेटापा
punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 10:07 AM (IST)

नारी डेस्क: स्वस्थ रहने और वजन को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि हमारा आहार संतुलित (Balanced Diet) हो। डॉक्टरों और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर सही ढंग और सही समय पर संतुलित डाइट ली जाए तो इसके परिणाम इंटरमिटेंट फास्टिंग से भी बेहतर हो सकते हैं। यह डाइट न सिर्फ वजन घटाने में मदद करती है, बल्कि लंबे समय तक बीमारियों से भी बचाव करती है

संतुलित आहार की मुख्य बातें
कैलोरी नियंत्रित हो (Calorie Restricted): जरूरत से ज्यादा कैलोरी न लें।शरीर की ज़रूरत के अनुसार सही मात्रा में खाना खाएं।
फाइबर ज़्यादा हो (High Fibre): आहार में साबुत अनाज, दालें, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां और फल शामिल करें। फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और भूख को लंबे समय तक नियंत्रित रखता है।
सब्ज़ियां अधिक, फैट कम: ताज़ी सब्ज़ियां और सलाद का सेवन बढ़ाएं। तली-भुनी और ज़्यादा तेल वाली चीज़ों से बचें। संतृप्त वसा (Saturated Fat) जैसे मक्खन, घी और क्रीम कम खाएँ।
समय पर भोजन (Meals on Time): सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना समय पर लें। बीच-बीच में हेल्दी स्नैक्स (फ्रूट्स, नट्स) ले सकते हैं।
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग ?
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent Fasting) एक डाइटिंग पैटर्न है जिसमें आप दिन के कुछ घंटे उपवास (Fasting) रखते हैं और बाकी समय में खाना खाते हैं। इसमें यह ध्यान रखा जाता है कि कब खाना है और कब नहीं, न कि सिर्फ क्या खाना है। जब आप लंबे समय तक कुछ नहीं खाते, तो शरीर स्टोर की गई चर्बी (Fat) को ऊर्जा में बदलने लगता है। इससे वजन कम होता है, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

लो-कैलोरी और हाई फाइबर डाइट के फायदे
वजन नियंत्रित रहता है: लो-कैलोरी डाइट से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता। हाई फाइबर फूड आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती।
पाचन तंत्र मजबूत होता है: फाइबर से कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आंतों की सफाई और डाइजेशन बेहतर होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल होता है: हाई फाइबर डाइट धीरे-धीरे शुगर रिलीज करती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। डायबिटीज़ के मरीजों के लिए यह डाइट बहुत फायदेमंद है।
हार्ट हेल्थ बेहतर होती है: लो-कैलोरी और कम फैट वाला आहार कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। हाई फाइबर फूड्स धमनियों को साफ रखते हैं और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा कम करते हैं।
एक्टिवनेस बढ़ती है: टाइम पर खाना खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है।दिनभर थकान कम लगती है और एनर्जी लेवल अच्छा रहता है।
Immunity मजबूत होती है: संतुलित डाइट से विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। इससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।
उम्र से पहले बूढ़ा नहीं दिखते: हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट स्किन को ग्लोइंग रखती है। हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करके एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं।