कब्ज, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा सभी का इलाज है एक चम्मच इसबगोल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 05:33 PM (IST)

नारी डेस्क: अक्सर इसबगोल को सिर्फ कब्ज की दवा समझ लिया जाता है, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट्स के मुताबिक इसके फायदे इससे कहीं ज़्यादा हैं। यह एक नेचुरल फाइबर है जो पाचन से लेकर वजन कंट्रोल और हार्ट हेल्थ तक में मदद करता है। सही मात्रा और सही तरीके से लेने पर यह आपकी डेली हेल्थ रूटीन का हिस्सा बन सकता है। आइए जानते हैं इसबगोल के 5 बड़े फायदे, जो आपकी सेहत के लिए बेहद काम के हैं।


कब्ज से राहत और बेहतर पाचन

इसबगोल घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो आंतों में पानी सोखकर मल को नरम बनाता है।  इससे पेट साफ होता है और गैस व ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।


एसिडिटी और सीने में जलन में आराम

इसबगोल पेट की परत को ठंडक देता है और एसिड को संतुलित करने में मदद करता है। नियमित सेवन से एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन की परेशानी में राहत मिल सकती है।


वजन घटाने में मददगार

इसबगोल पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यह ओवरईटिंग को रोककर वजन घटाने में सहायक हो सकता है।


ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक

न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार, इसबगोल कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करता है।  इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है, खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए।


कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

इसबगोल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है। इससे दिल की सेहत बेहतर रहती है और हार्ट डिजीज का खतरा घटता है।


इसबगोल कैसे और कब लें?

1 चम्मच इसबगोल गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर। रात को सोने से पहले या डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन के बाद भरपूर पानी जरूर पिएं। जिन लोगों की आंतों में रुकावट, निगलने में समस्या है वह डॉक्टर से सलाह जरूर ले। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static