बेकार समझकर फेंके नहीं सेब के छिलके, इन तरीकों से करें रियूज

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 12:13 PM (IST)

सेब पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होता हैं। इसका सेवन करने सेहत और स्किन दोनों को फायदा मिलता है। मगर कई लोग सेब को छिलका उतारकर खाना पसंद करते हैं। इसतरह वे इन छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। मगर असल में ये छिलके आपके कई काम आ सकते हैं। चलिए आज हम आपको सेब के छिलकों को इस्तेमाल करने के कुछ कारगर उपाय बताते हैं...

सेब के छिलके और दालचीनी की चाय

आप सेब के छिलकों को फेंकने की जगह इसकी चाय बनाकर पी सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले सेब के छिलके छो लें। अब पैन में थोड़ा सा पानी, 1 टुकड़ा दालचीनी और सेब के छिलके डालकर उबालें। तैयार चाय को छानकर इसमें स्वाद अनुसार शहद मिलाकर पीएं। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही शरीर की अंदर से सफाई होगी। ऐसे में चेहरे नेचुरल ग्लो आएगा।

PunjabKesari

सलाद की तरह खाएं

सेब की तरह इसके छिलके भी पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए आप इसका सलाद के तौर पर सेवन कर सकती हैं। इसके लिए सेब के छिलकों को लंबी-लंबी स्ट्रिप्स में काट लें। अब इसे सब्जियों व फलों के सलाद के ऊपर रखकर खाने का मजा लें। इससे आपकी सेहत और स्किन दोनों को फायदा मिलेगा।

सेब के छिलकों से बनाएं जैम

आप सेब के छिलके बेकार समझकर इसे फेंकने की जगह इसकी जैम बनाकर खा सकते हैं। यह हेल्दी व टेस्टी जैम आपके बच्चों को खूब पसंद आएगी। इसके लिए पैन में सेब के छिलके व पानी डालकर इसे नरम होने तक उबालें। फिर इसमें स्वाद अनुसार चीनी डालकर उबालें। आखिर में इसमें 1/2 कप नींबू का रस मिलाएं। आपकी सेब के छिलकों की जैम बनकर तैयार है। इसे ठंडा करके एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें।

PunjabKesari

बर्तनों के दाग साफ करने के लिए

आप अपने एल्युमिनियम के बर्तनों पर दाग को साफ करने के लिए सेब के छिलके यूज कर सकती हैं। इसके लिए पैन में सेब के छिलके और पानी डालकर धीमी आंच पर 30 मिनट तक उबालें। तैयार मिश्रण से एल्युमिनियम के बर्तन साफ करें। इससे आपके बर्तनों पर पड़े जिद्दी दाग हटाने में मदद मिलेगी।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static