Kitchen Tips: बाजार जैसा गाढ़ा व मीठा दही जमाने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक

punjabkesari.in Sunday, Jul 11, 2021 - 02:28 PM (IST)

गर्मियों में हर कोई ठंडा-ठंडा दही खाना पसंद करता है। इसके अलावा बहुत से लोग इससे लस्सी, स्मूदी आदि बनाकर सेवन करते हैं। वहीं लोग इसे बाहर से खरीदने की जगह पर घर पर जमाते हैं। मगर अक्सर महिलाओं को दही गाढ़ा व मीठा ना जमने की शिकायत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं जिसकी मदद से आप एकदम बाजार जैसा दही जमा सकती है।

फुल क्रीम दूध करें इस्तेमाल 

अगर आप गाढ़ा चाहती है तो इसके लिए फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें। इससे दही मलाईदार व मीठा जमेगा। 

PunjabKesari

सही बर्तन चुनें

दही जमाने के लिए सही बर्तन चुनना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आप मिट्टी या स्टील का बर्तन इस्तेमाल कर सकती है। 

ऐसे जमाएं दही 

इसके लिए पैन में दूध डालकर इसे अच्छे से गर्म करें। फिर इसे थोड़ा फेंट कर इसे बर्तन में डालें और 1 छोटा चम्मच या जरूरत अनुसार दही डालकर मिलाएं। फिर बर्तन को बिना हिला किसी प्लेट या ढक्कन से ढक दें। 

PunjabKesari

दही जमाने की सही जगह चुनें

गाढ़ी व एकदम सही दही जमाने के लिए सही बर्तन के साथ जगह का चुनाव करें। इसके लिए हमेशा दही के बर्तन को ऐसी जगह पर रखें जहां से यह हिले ना। वर्ना दही हिलने से यह ठीक से नहीं जम पाता है। इसके साथ दही को स्टोर करने से पहले इसे अच्छे से ढक लें। असल में, दही दूसरे खाने की महक बहुत जल्दी एब्जॉर्ब कर लेता है। ऐसे में आपको दही का पूरा स्वाद नहीं मिल पाएगा। 

शाम को दही जमाना सही 

दही को एकदम परफेक्ट जमने के लिए करीब 6-7 घंटे की जरूरत होती है। इसलिए इसे शाम के समय जमाने बेस्ट रहता है। उदाहरण के तौर पर शाम 5 बजे दही जमाने के लिए रख दें। इससे आपका दही रात को 10-11 बजे से जम जाएगा। उसके बाद इसे सीधा फ्रिज में रख दें। अगली सुबह आप एकदम ताजा, गाढ़ा, मीठा व ठंडा दही खाने का मजा ले सकती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static