गुरमीत चौधरी से लें प्रेगनेंट वाइफ को खुश रखने के टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 01:51 PM (IST)

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्‍नी देबीना बनर्जी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल इस दौरान अपने इस खूबसूरत सफर को अच्छे से एन्जॉय कर रहे हैं। गूरमीत पत्नि देबीना का खास ख्याल रख रहे हैं। वहीं अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय करते हुए देबीना अपने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर की हैं। वीडियो में पति-पत्नि का खूबसूरत रिश्ता दिखाई दे रहा है। वहीं बात अन्य कपल्स की करें तो अक्सर पत्नी के प्रेगनेंट होने पर पति का ध्यान उनसे कम हो जाता है। कई तो अपनी बीवी को इग्नोर भी करने लगते हैं। जबकि यह पल एक पत्नि के लिए सबसे खूबसूरत, जरूरी और पति के साथ व प्यार का होता है।


अगर आप भी अपनी प्रेगनेंट वाइफ को खुश रखना चाहते हैं तो एक्टर गुरमीत चौधरी की यह वीडियो जरूर देंखे। इसमें एक्ट्रेस देबीना बेड पर सो रही हैं और गुरमीत उनके बेबी बंप पर प्‍यार से हाथ फेरते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही गुरमीत हाथ फेरना बंद करते हैं, वैसे ही देबीना गुस्‍से से अपने पास रखे सॉफ्ट टॉय को मोड़ देती है। ये देखकर गुरमीत दोबारा से देबीना के बेबी बंप पर हाथ फेरने लगते हैं। इसके साथ ही हम आपको अपनी प्रेगनेंट पत्नि को हैप्पी रखने के कुछ और भी टिप्स देते हैं...

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

 

​थोड़ा क्रिएटिव बनें

अगर आप अपनी प्रेगनेंट बीवी को सपोर्ट और खुश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा क्रिएटिव बनें। इसके लिए आप उनके लिए कोई कविता लिखें या डांस करें। इसतरह उन्हें स्पेशल फील कराने से उन्हें काफी खुशी मिलेगी।

खाना बनाएं

प्रेगनेंसी दौरान महिलाओं को अलग-अलग चीजें खाने की क्रेविंग होती हैं। ऐसे में आप पत्‍नी की क्रेविंग को शांत करने के लिए खुद कुकिंग कर सकते हैं। यकीन मानिए इससे आपकी वाइफ को अच्छा महसूस होगा। अगर आपको कुकिंग नहीं आती हैं तो आप उनकी खाना बनाने या किचन साफ करने में मदद कर सकते हैं।

​फुट मसाज दें

प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन और दर्द की परेशानी रहती है। इसके लिए आप किसी एसेंशियल ऑयल से पत्‍नी के पैरों की मालिश करें। इससे उनका स्‍ट्रेस दूर होने के साथ वे रिलैक्स फील करेंगी।

​कहीं घूमने जाएं

आप पत्नि के साथ वीकेंड में कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आप दोनों ही रिलैक्स व अंदर से खुशी महसूस करेंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

 

क्वालिटी टाइम बीताएं

इस दौरान महिलाओं का खुश रहना बेहद जरूरी होता है। मां के खुश व हेल्दी होने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मगर इस गर्भावस्था में कई महिलाओं को चिंता, स्ट्रेस होने लगती हैं। ऐसे में आप अपनी पत्नि को स्पेशल फील करवाने के लिए उनके साथ क्वालिटी टाइम बीताएं।

​लेने दें नींद

प्रेगनेंसी में महिलाओं को जल्‍दी थकान होने की परेशानी रहती हैं। ऐसे में आप अपनी पत्‍नी को सुबह आराम से सोने दें। साथ ही उनका घर का काम कम करने में उनकी मदद करें। इससे उन्हें अच्छे से आराम मिलेगा। इसके साथ ही वे आपके प्‍यार और केयर को महसूस करेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static