अपनाएं ये टिप्स लैंडलॉर्ड के साथ रिश्ता बना रहेगा मजबूत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 04:41 PM (IST)

जिंदगी बहुत से रिश्ते व्यक्ति को जन्म से पहले ही मिलते हैं। मगर कुछ ऐसे होते हैं जो हम खुद चुनते हैं या हमें किसी के साथ की जरूरत होती है। ऐसे में ही एक रिश्ता है मकान मालिक और किराएदार का। इसमें जहां किसी को रहने के लिए घर मिलता है तो दूसरे को इसके चलते कमाई होती है। चाहे ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय के लिए नहीं होता है। मगर फिर भी इनमें भावात्मक रूप से जुड़ना बेहद जरूरी होता है। इसके साथ ही कुछ लोग एक-दूसरे के साथ दिल से जुड़ कर परिवार की तरह रिश्ता बनाने में कामयाब होते हैं। इसके लिए दोनों तरफ से बराबरी की कोशिश होनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप अपने लैंडलॉर्ड से एक गहरा व मजबूत रिश्ता बना सकती है।

घर की मरम्मत में दोनों का योगदान

अक्सर किरायदार यह सोचते हैं कि घर की मरम्मत की जिम्मेदारी मालिक मकान की होती है। मगर ऐसा सोचना गलत है। असल में, आप उस समय उनके घर में रह हैं तो आपका भी फर्ज बनता है कि इसपर अपना हिस्सा डालें। 

PunjabKesari

समय पर दें किराया 

असल में, दोनों के बीच की सभी से बड़ी कड़ी किराया होता है। ऐसे में अगर आप उन्हें किराया समय पर नहीं देंगे तो इससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि किसी ने अपने जीवनभर की मेहनत से घर बनाया है। साथ ही बहुत से लोगों को कमाई का साधन ही किराया होता है। इसलिए उन्हें हमेशा समय पर किराया दें। 

PunjabKesari

घर की सफाई का रखें ध्यान 

भले ही घर आपके नाम नहीं है। मगर आप उसमें रहे हैं तो ऐसे में आपका फर्ज बनता है कि उसे हमेशा साफ रखें। घर साफ-सुथरा होने से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी साथ ही मालिक मकान भी आपसे खुश रहेगा। 

अच्छे से करें बात 

लैडलॉर्ड के साथ अच्छा रिश्ता बनाएं रखने के लिए हमेशा उनसे प्यार से बात करें। अगर उनकी कोई बात गलत लगे तो नाराज होने की जगह उनसे बैठ कर बात को सुलझाएं। साथ ही खुद से कोई गलती होने पर उनसे मांफी मांगने से ना कतराएं। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों का जितना हो सके नजरअंदाज करें। तभी आपका रिश्ता गहरा व सही से चलेगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static