बिना घिसे मिनटों में गायब होगी बर्तनों की चिकनाई! अजमाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2023 - 05:07 PM (IST)

ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में खाना तो बहुत मुश्किल से बनता है, वहीं बर्तनों को साफ करने के समय नानी याद आ जाती है। ऐसा इसलिए कोई बर्तनों में की चिकनाई को घिस- घिस कर साफ करना पड़ता है और ठंडे पानी में बार- बार हाथ डालने से बुरा- हाल हो जाता है। लेकिन अगर आप बर्तनों की जिद्दी चिकनाई से मिनटों में छुटकारा पाना चाहते हो तो घिसने के बजाए बस ये घरेलू नुस्खे आजमा लें। 

नमक

चिकने बर्तनों को नमक के साथ गर्म पानी में भिगोकर 1 से 2 घंटों के लिए रख दें। एक बार हो जाने के बाद, सभी ग्रीस को साफ करने के लिए स्क्रबर का इस्तेमाल करें। दाग से छुटकारा पाने के लिए आप नमक और लिक्विड सोप का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

चावल का पानी

चावल का पानी में भी जिद्दी चिकनाई हटाने में कारागर है। अपने चिकने बर्तनों को चावल के पानी के एक बड़े बाउल में 30 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें। चिकनाई को साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। गर्म  पानी से धो लें और पौंछकर सुखा लें।

PunjabKesari

वेजिटेबल ऑयल

वहीं तेल ही तेल की चिकनाई को हटाने में भी काम आ सकता है। इसके लिए नींबू का रस, नमक और चीनी के साथ वेजिटेबल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को ग्रीस वाले बर्तनों में फैला दें। कुछ देर बाद रगड़ कर गर्म पानी के साथ धो लें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Related News

static