गलत साइज की Bra बन सकती हैं ब्रेस्ट में सूजन का कारण! यहां जानिए ब्रा चुनने के खास टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 12:26 PM (IST)

मह‍िलाओं के शरीर के ल‍िए ब्रा एक जरूरी वस्‍तु है। मह‍िलाएं कई बार गलत ब्रा खरीद लेती हैं ज‍िसके कारण उन्‍हें अड़चन महसूस होती है, ब्रेस्‍ट में दर्द, सूजन होने लगती है। इन समस्‍याओं से बचने के ल‍िए आपको सही ब्रा चुनने का तरीका आना चाह‍ि‍ए। ब्रेस्ट साइज के हिसाब से सही ब्रा फीटिंग होना जरूरी है। सही फीट‍िंग के ल‍िए आपके पास अपना सही नाप होना चाह‍िए। इस स्टोरी में हम जानेंगे अपने ल‍िए सही साइज की आरामदायक ब्रा का चुनाव करने का तरीका।  

ज्‍यादा ढीली या टाइट न हो आपकी ब्रा
 
अगर आप गलत साइज की ब्रा पहनेंगी तो ब्रेस्‍ट एर‍िया में रक्‍त प्रवाह ब‍िगड़ सकता है और आपको घबराहट महसूस हो सकती है। ज्‍यादा टाइट ब्रा पहनने से रैशेज या खुजली की समस्‍या भी हो सकती है। सही आकार और साइज की ब्रा पहनने से आप आरामदायक महसूस करेंगी। आपको ज्‍यादा टाइट या ढीली ब्रा चुनने से बचना चाह‍िए। इसके अलावा आपको ध्‍यान रखना है क‍ि वजन घटने या बढ़ने के कारण ब्रेस्‍ट साइज में बदलाव होता है। आप हर बार ब्रा खरीदने से पहले ब्रा साइज का पता जरूर लगाएं।   

PunjabKesari

कप साइज क्या होता है? 

ब्रा में जो ब्रेस्ट वाला भाग है उसे कप्स कहते हैं। इसके नाप को हम कप साइज के नाम से जानते हैं। कप साइज पर आपको विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि कप आपके ब्रा को पूरी तरह से ढकने में मदद करते हैं। अगर कप आपके ब्रेस्ट को कवर नहीं कर पा रहा है तो मतलब आपका कप साइज छोटा है। इस बात का ध्यान रखें कि कप साइज ज्यादा टाइट या ढीला ना हो।

PunjabKesari

बैंड साइज क्या होता है?

ब्रेस्ट के नीचे जो पट्टी ब्रा में नजर आती है और उसके नाप को ही बैंड साइज कहा जाता है। ब्रा पुरानी होने पर ढीली हो जाती है और बैंड साइज लूज़ हो जाता है। आप समय-समय पर ब्रा बदलती रहें। बैंड साइज के अलावा सही स्ट्रैप्स वाली ब्रा चुनना भी जरुरी है। ब्रा की स्टैप्स, ब्रेस्ट को लिप्ट करने में मदद करती हैं। अगर स्ट्रैप्स ढीली या टाइट है तो उसे एडजस्ट कर सकत हैं।

अपना नाप पता करें

नाप पता करने के लिए आप बैंड और कप साइज नापना जानें..

आप शीशे के सामने सीधा खड़ी हो जाएं।
ब्रेस्ट के चारों तरफ बैंड वाले हिस्से पर मेजरिंग टेप लपेटें।
आप बैंड का साइज लिख लें।
अगर आपका बैंड साइज 36.5 इंच है तो उसे 37 माना जाएगा।
फिर आप सही कप साइज जानने के लिए ब्रेस्ट के सबसे उभरे हिस्से से टेप लेकर नापें।
जो नंबर आएगा उसे भी लिख लें।

PunjabKesari

सही ब्रा साइज कैसे चुनें? 

अब आपने ये जान लिया कि बैंड और कप साइज कैसे पता करते हैं। सही ब्रा साइज चुनने के लिए बैंड और कप साइज की मदद से सही ब्रा साइज जानें...

बैंड साइज पर गौर करें। अगर नाप सम (Even)  है तो उसमें 4 इंच जोड़े, विसम  (Odd)है तो 5 इंच जोड़ें।
उदाहरण के लिए अगर बैंड का नाप 34 है तो 34+ 4= 38  या अगर 33 है तो 31 + 5 =36 होगा।
इसी तरह आपका कप का नाप 40 है तो उसमें बैंड का नाप घटा दें।
उदाहरण के लिए 40-38=  2 इंच का मतलब है आपका ब्रा साइज 38B होगा।
कप साइज अगर 1 आया है तो साइज A होगा, 2 का मतलब B, 3 का मतलब C होगा।
इस तरीके से आप अपने लिए सही ब्रा का साइज चुन सकती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static