भाभी-ननद के रिश्तों में आएगी मिठास, इन तरीकों के साथ हैंडल करें Relation

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 04:07 PM (IST)

ननद और भाभी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। दोनों एक-दूसरी की बहन के जैसे होती हैं। इस रिश्ते में प्यार और नोंक-झोंक भी चलती रहती है। लेकिन कई बार रोज-रोज के मनमुटाव भी रिश्ते को कमजोर कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप रिश्ते को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकते हैं। इन तरीकों से रिश्ता ओर भी मजबूत बनेगा। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

भाभी को दें समय 

भाई की शादी के बाद अक्सर ननद अपनी भाभी से कई तरह की उम्मीदें लगा लेती हैं। इसी तरह दूसरी तरफ नई जगह पर परिस्थितियों के साथ भाभी को एडजस्ट होने में समय लग सकता है। ऐसी कई परिस्थितियां आती हैं यहां पर ननद भाभी ने नाराज हो जाती है। इसलिए अपनी भाभी को थोड़ा समय जरुर दें।

PunjabKesari

अपनी भाभी के साथ बनाएं तालमेल 

शादी के बाद आप अपनी भाभी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। घर के माहौल में ढलना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि अपने घर के बाद यह घर उनके लिए एकदम नया होता है। किसी काम में हाथ  बंटाकर आप अपनी भाभी की सहायता कर सकते हैं। 

विचारों में फर्क होने के कारण 

जरुरी नहीं कि आपके विचार आपकी भाभी के साथ मिलें। इसलिए कई बार आप दोनों की आपस में नोंक-झोंक भी हो सकती है। ऐसी कई बातें हो सकती हैं जब आप दोनों के विचार न मिलें। ऐसे में आप अपनी भाभी को समझने की कोशिश करें। उनकी कोई ऐसी बात अपने दिल पर न लगाएं। छोटी-छोटी बातें अवॉयड करके आप अपनी भाभी के साथ रिश्ते मजबूत कर सकते हैं। 

PunjabKesari

परिस्थिति को समझने का करें प्रयास 

अपनी भाभी की परिस्थिति को समझने की कोशिश जरुर करें। घर में आई नई बहू पर ज्यादा प्रेशर न डालें। शादी के बाद आपको भी इन्हीं परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नए घर को समझने के लिए आप अपनी भाभी की मदद कर सकती हैं। 

 शेयर करें बातें 

आप अपनी बातें भी अपनी भाभी के साथ शेयर कर सकती हैं। इससे भी आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। जैसे आप अपनी सहेली के साथ बातें शेयर करते हैं वैसे ही आप अपनी भाभी के साथ भी बातें शेयर कर सकती हैं। इससे भी आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static