घर में इस तरह तैयार करें Herbal कलर्स, नहीं होगा कोई स्किन Reaction

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 04:52 PM (IST)

होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे है। इस बार होली 8 मार्च को मनाई जाएगी होली खेलना तो हर कोई चाहता है लेकिन रंगों में मौजूद केमिकल्स के कारण बहुत से लोग होली नहीं खेल पाते। ऐसे में आप  होममेड कलर्स का इस्तेमाल करके होली का त्योहार एंजॉय कर सकते हैं। यह कलर्स कैमिकल फ्री होते हैं और इनसे आपकी स्किन को भी कोई नुकसान नहीं होगा। तो चलिए आपको बताते हैं होममेड कलर्स बनाने का तरीका...

ऑरेंज कलर 

ऑरेंज कलर को बनाने के लिए आप प्लाश के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। होली से एक दिन पहले ही एक बर्तन पानी में प्लाश के फूल डाल दें। अगले दिन पानी से फूल निकाल दें। आपका घर का बनाया हुआ होली कलर बनकर तैयार है। आप इससे होली खेल सकते हैं। 

PunjabKesari

बैंगनी रंग 

आप बैंगनी रंग भी घर में तैयार कर सकते हैं। मार्केट में भी यह कलर आपको आसानी से मिलेगा भी नहीं लेकिन आप घर में इस रंग को आसानी से तैयार कर सकते हैं। लैवेंडर के फूलों से आप यह रंग तैयार कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

हरा रंग 

हरा रंग भी आप नैचुरल तरीके से घर में तैयार कर सकते हैं। मेहंदी, पालक और नीम के पत्ते आप इस रंग को बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी पत्तियों को पीस लें फिर पानी डालकर घोल बनाएं। आपका ग्रीन कलर बनकर तैयार है।  

PunjabKesari

पीला रंग 

पीला रंग बनाने के लिए आप किचन में मौजूद सामान का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल करके आप पीला रंग बना सकते हैं। फिर इसमें जौ का आटा मिलाएं और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें। तैयार रंग के साथ आप आसानी से होली खेल सकते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static